फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Ruthless Mamta! Newborn children thrown in dustbin, were shocked to see the corporation workers arrived to pick up the garbage

Indore News: निर्दयी मां! डस्टबिन में फेंक दिए नवजात बच्चे, निगमकर्मी पहुंचे कचरा उठाने तो देखकर चौंक गए

Tue, 24 May 2022 05:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 24 May 2022 05:12 PM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को उस वक्त सबके होश उड़ गए जब कचरा फेंकने वाले डस्टबिन में दो नवजात के शव पड़े मिले। दोनों को पॉलीथिन में भरकर फेंका गया था। पुलिस अब पता लगा रही है कि किसने यह कृत्य किया है। 

विज्ञापन
Indore News: Ruthless Mamta! Newborn children thrown in dustbin, were shocked to see the corporation workers arrived to pick up the garbage
इन डस्टबिन में पड़े थे नवजात बच्चों के शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब डस्टबिन से दो नवजात बच्चों के शव मिले। निगमकर्मियों ने जब डस्टबिन में पड़े भ्रूण देखे तो घबरा गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है कि किसने नवजात बच्चों को फेंका है।
विज्ञापन


मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को निगमकर्मी रोज की तरह नगर निगम द्वारा सड़क किनारे लगाए गए लिटरबिन से कचरा लेन पहुंचे थे। इन्हीं लिटरबिन में से उन्हें दो बच्चों के भ्रूण मिले। इसके बाद पुलिस को खबर की। चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के भ्रूण को जिला अस्पताल पहुंचाया।  पुलिस का मानना है कि दोनों नवजात को योजनाबद्ध तरीके से लाकर यहां फेंका गया है। इसमें एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार सुबह नगर निगम की कचरा गाड़ी रोज की तरह डस्टबिन से कचरा उठाने धार रोड पहुंची। इस दौरान निगमकर्मी को एक पॉलीथिन में कुछ भारी पन लगा। उसने खोल कर देखा तो होश उड़ गए। थैली में दो मृत नवजात थे। उसने नगर निगम कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। नवजात शिशुओं में एक लड़का व एक लड़की बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि देर रात को इनको फेंका गया होगा। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि किसने यह हरकत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed