फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: New experiment on two busy routes of Indore, MG Road and Jawahar Marg will be one-way from Monday

Indore News:इंदौर के दो व्यस्त मार्गों पर नया प्रयोग, सोमवार से एमजी रोड व जवाहर मार्ग वन-वे

Sun, 07 Jan 2024 09:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Jan 2024 09:13 PM IST
सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दोनो मार्गों को 8 जनवरी से वन-वे किया जा रहा है। यातायात को लेकर एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में  इस एकांगी मार्ग को लेकर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन

विस्तार

ट्रैफिक सुधार के मद्देनजर इंदौर के दो सबसे व्यस्त मार्गों पर नया प्रयोग किया जा रहा है। सोमवार से इंदौर के एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। एमजी रोड पर बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की तरफ की दिशा में वाहन जा सकेंगे।

विज्ञापन


कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा की तरफ वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह जवाहर मार्ग पर वाहन राजमोहल्ला से नंदलालपुरा की तरफ ही जा पाएंगे। वाहन नंदलालपुरा से राजमोहल्ला की तरफ नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


पहले दिन यह व्यवस्था गड़बड़ा भी सकती है,क्योकि ज्यादातर वाहन नंदलालपुरा से गुरुद्वारा होते हुए कलेक्टोरेट और अन्नपूर्णा की तरफ जाते है। उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर मार्ग के राजमोहल्ला से नंदलालपुरा तक के 1.8 किमी लंबे हिस्से और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें के हिस्से को ही वन-वे हो किया जा रहा है। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा छोटी सड़कें जुड़ी है और दस बड़े चौराहे है।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दोनो मार्गों को 8 जनवरी से वन-वे किया जा रहा है। यातायात को लेकर एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में इस एकांगी मार्ग को लेकर चर्चा हुई थी। दोनों प्रमुख मार्गों के कुछ हिस्से को ही वन-वे कर ट्रैफिक में होने वाले बदलाव को देखा जाएगा।



आपको बता दे कि सुबह और शाम के समय दोनो मार्गों पर सबसे ज्यादा यातायात रहता है। गुरुद्वारा चौराहा पर वाहनों की कतार लगी रहती है। पिछले साल एमजी रोड के बड़ा गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक के हिस्से को नगर निगम ने चौड़ा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed