फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Direct flight from Indore to Chennai closed, direct air connectivity with Tamil Nadu also broken, passengers going to Tirupati will also be upset

Indore News: इंदौर से चेन्नई की सीधी उड़ान बंद, तमिलनाड़ू से भी टूटा सीधा हवाई संपर्क, तिरुपति जाने वाले यात्री होंगे परेशान

Sun, 05 Jun 2022 05:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 05:13 PM IST
सार

इंदौर से चेन्नई की सीधी उड़ान इंडिगो एयरलाइंस ने बंद कर दी है। ऑपरेशनल कारणों के चलते ऐसा करना बताया गया है लेकिन यह खबर भी है कि यात्रियों की कमी के चलते ऐसा किया गया है। इस कारण अब तमिलनाड़ू से भी सीधा हवाई संपर्क टूट गया है। 

विज्ञापन
Indore News: Direct flight from Indore to Chennai closed, direct air connectivity with Tamil Nadu also broken, passengers going to Tirupati will also be upset
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से चेन्नई की आने और जाने वाली सीधी उड़ान को बंद कर दिया है। इस कारण इंदौर का न सिर्फ चेन्नई से बल्कि तमिलनाडु से भी सीधा हवाई संपर्क टूट गया है। अब तमिलनाडु जाने के लिए इंदौर से कोई भी सीधी उड़ान नहीं है। इस फ्लाइट के बंद होने से अब तिरुपति जाने वाले लोगों को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने अक्टूबर से यह फ्लाइट शुरू की थी। इस फ्लाइट की शुरुआत की थी। यह फ्लाइट 6ई-6309 सुबह 5.20 बजे चेन्नई से रवाना होकर 7.25 बजे इंदौर पहुंचती थी और सुबह 8 बजे इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना होकर 10.10 बजे चेन्नई पहुंचती थी। सुबह की फ्लाइट होने के कारण यात्रियों को काफी आसानी भी होती थी, लेकिन अब कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद करते हुए इसे सिस्टम से भी हटा दिया है। यह फ्लाइट कब शुरू होगी, इसे लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस फ्लाइट को बंद किए जाने को लेकर ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है, वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो फ्लाइट में लगातार यात्रियों की कमी के चलते कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


तिरुपति जाने वालों को भी होगी परेशानी
इंडिगो ने इस फ्लाइट को अक्टूबर 2021 में शुरू किया था, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के दौरान घटी यात्री संख्या को देखते हुए कंपनी ने इसे फरवरी 2022 में बंद कर दिया था। कोरोना का खतरा कम होने और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कंपनी ने 1 मार्च से दोबारा इसे शुरू किया था, लेकिन कुछ ही दिनों में यात्रियों की कमी सामने आने पर इसे सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया था, वहीं 27 मार्च से लागू नए समर शेड्यूल से इस फ्लाइट को एक बार फिर रोजाना शुरू कर दिया गया था। इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी जाने वालों के लिए यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक थी। लगातार तिरुपति जाने वाले श्रद्धालु राजू पाटिल ने बताया कि चेन्नई से तिरुपति की दूरी सिर्फ 157 किलोमीटर की है। चेन्नई में उतरने के बाद एयरपोर्ट से ही यात्रियों को आसानी से कई बसें और अन्य गाड़ियां तिरुपति जाने के लिए मिल जाती थीं, लेकिन अब यात्रियों के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बेंगलुरु पड़ेगा, जहां से तिरुपति की दूरी 265 किलोमीटर से ज्यादा है, जो चेन्नई की अपेक्षा 110 किलोमीटर ज्यादा दूर है। यात्रियों को बेंगलुरु या अन्य एयरपोर्ट्स से तिरुपति के लिए फ्लाइट लेना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed