फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Congress meeting regarding elections, demand not to give tickets to those who attack and have criminal records

Indore News: चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, भीतरघात करने वाले और आपराधिक रिकॉर्ड वालों को टिकट न देने की मांग

Sat, 28 May 2022 12:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 28 May 2022 12:21 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां शुरू हो गई है। चयन समिति की पहली बैठक हो चुकी है। इसमें मांग उठी है कि पार्टी में भीतरघात करने वालों और आपराधिक रिकॉर्ड वालों को टिकट न दिया जाए। जाति प्रमाण पत्र भी लिया जाए। 

विज्ञापन
Indore News: Congress meeting regarding elections, demand not to give tickets to those who attack and have criminal records
कांग्रेस की बैठक में नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी का किया स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम चुनाव की हलचल तेज होते ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुट गए हैं और वार्डों के आरक्षण को समझकर इसके लिए मंथन कर रहे हैं। दावेदार भी अपने लिए वार्ड तलाश रहे हैं। इधर कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है और इसमें मांग उठ रही है कि भीतरघात करने वाले और आपराधिक रिकॉर्ड वाले दावेदारों को टिकट नहीं दिया जाए।
विज्ञापन


दरअसल, वार्डों का आरक्षण होने के बाद नगर निगम चुनाव के चलते कांग्रेस की पहली बैठक हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी, स्वप्निल कोठारी, राजेश चौकसे, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, चिंटू चौकसे, रमीज खान के साथ एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमित पटेल उपस्थित रहे। पदाधिकारियों के बीच चुनाव की तैयारियों के साथ बूथ और वार्ड स्तर पर मैनेजमेंट को लेकर चर्चा हुई। यह तय किया गया कि चुनाव के लिए पहले समन्वय समिति, घोषणा पत्र समिति, चुनाव संचालन समिति के साथ एक आईटी सेल भी बनाई जाए। हर वार्ड में चुनाव प्रभारी बनाया जाएगा जो किसी दूसरे वार्ड का होगा। युवाओं की एक समिति भी सभी 85 वार्डों में होगी। साथ ही वकीलों के समूह की एक लीगल कमेटी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में सदस्यों ने कहा कि टिकट के लिए दावेदारी जताने वाले हर उम्मीदवार से बायोडाटा के साथ ही अनिवार्य रूप से जाति प्रमाण पत्र लिया जाए। घोषणा पत्र समिति गठित होगी जिसमें निवर्तमान पार्षद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक को शामिल किया जाए। जो इंदौर की तासीर को अच्छी तरह से जानते हैं उन्हें भी समिति में लिया जाए। समन्वय समिति भी बनाई जाएगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ लोगों को शामिल किया जाएगा जो आपस में समन्वय स्थापित करेंगे। आईटी सेल की जिम्मेदारी विधायक संजय शुक्ला को दी गई। बैठक में चुनाव मैनेजमेंट के बीच उम्मीदवारों के लिए पैमाने तय करने की बात भी उठी। शेख अलीम ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले दावेदारों को टिकट नहीं देने का सुझाव दिया तो पूर्व विधायक अश्विन जोशी और सत्यनारायण पटेल ने भीतरघातियों को भी टिकट न देने की दलील दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed