फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: New Schedule Announced for Devi Ahilyabai Holkar Airport, New Flights to Ahmedabad and Mumbai

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट का नया शेड्यूल जारी, अहमदाबाद व मुंबई के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

Mon, 19 Oct 2026 01:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसके तहत अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान और मुंबई के लिए सुबह 8 बजे नई फ्लाइट शुरू होगी, जबकि जबलपुर की उड़ान बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन
Indore: New Schedule Announced for Devi Ahilyabai Holkar Airport, New Flights to Ahmedabad and Mumbai
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से 25 अक्तूबर से नया विंटर शेड्यूल प्रभावी होने जा रहा है। इस नई समय सारिणी से यात्रियों को कई नए शहरों के लिए उड़ानों के बेहतर विकल्प मिलेंगे। नए शेड्यूल में अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है, जबकि मुंबई के लिए एयर इंडिया सुबह 8:00 बजे एक नई उड़ान संचालित करेगी। दूसरी ओर दिल्ली मार्ग पर नियमित उड़ानों की संख्या दस से घटकर नौ रह जाएगी। लगभग 12 उड़ानों के समय में फेरबदल होने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी।

विज्ञापन


अहमदाबाद व मुंबई मार्ग पर सेवाएं
अहमदाबाद मार्ग पर वर्तमान में संचालित दोनों उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है और ये दोनों उड़ानें अब अपने समय से आधा घंटा पहले रवाना होंगी। 25 अक्तूबर से आरंभ होने वाली तीसरी सीधी उड़ान अहमदाबाद से चलकर दोपहर 12:05 बजे इंदौर पहुंचेगी, जबकि इंदौर से अहमदाबाद के लिए इसकी वापसी शाम 5:00 बजे होगी। मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हुए एयर इंडिया विंटर सीजन से सुबह 8:00 बजे अपनी तीसरी उड़ान शुरू करेगी।
विज्ञापन


कोच्चि व पुणे के लिए नया शेड्यूल
यात्रियों को गोवा तथा पुणे के रास्ते कोच्चि जाने के लिए भी कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इंदौर से शाम 5:25 बजे रवाना होने वाली उड़ान शाम 7:00 बजे गोवा पहुंचेगी और वहां से रात 8:00 बजे चलकर रात 9:20 बजे कोच्चि पहुंचेगी। वापसी में कोच्चि से दोपहर 1:20 बजे छूटकर यह उड़ान दोपहर 3:10 बजे गोवा और शाम 4:50 बजे इंदौर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गांवों में सफाई का मॉडल बनाया, अब शहर की चुनौती: वॉश ऑन व्हील्स वाले IAS अग्रिम कुमार संभालेंगे जबलपुर ननि


पुणे के रास्ते कोच्चि जाने वाली उड़ान इंदौर से रात 10:25 बजे रवाना होकर 11:40 बजे पुणे पहुंचेगी तथा वहां से रात 12:40 बजे चलकर रात 2:25 बजे कोच्चि पहुंचेगी। इंडिगो की पुणे के लिए देर रात और सुबह की उड़ानें बंद करके दोपहर में नई उड़ान (6ई 6192) शुरू की जा रही है, जो इंदौर से दोपहर 12:45 बजे चलकर दोपहर 2:05 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में उड़ान (6ई 6191) दोपहर 2:45 बजे पुणे से चलकर शाम 4:00 बजे इंदौर पहुंचेगी।

अन्य शहरों की उड़ानों में बदलाव
विंटर शेड्यूल में इंडिगो की नवी मुंबई के लिए चलने वाली सुबह 9:00 बजे की उड़ान अब रात में संचालित होगी, जबकि जबलपुर मार्ग की उड़ान बंद कर दी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर-अबूधाबी उड़ान रात की बजाय सुबह 8:40 बजे इंदौर से रवाना होगी और शाम 4:45 बजे वापस आएगी। इसके अतिरिक्त जयपुर, नागपुर, गोवा, दिल्ली और अहमदाबाद की उड़ानों के समय में भी फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed