{"_id":"5f65ab19f50f4a6d271f6c91","slug":"indore-myh-hospital-a-corona-infected-patient-died-nine-days-before-but-family-not-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: एमवायएच अस्पताल में नौ दिन पहले मरीज की हुई कोरोना से मौत, परिजनों को खबर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: एमवायएच अस्पताल में नौ दिन पहले मरीज की हुई कोरोना से मौत, परिजनों को खबर नहीं
Sat, 19 Sep 2020 01:11 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन में लपेटकर रखे गए तानाजी के शव को नौ दिन बाद परिजनों को सौंपा गया।
- फोटो : Local Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ओर कोरोना ने अपना कहर बरपाया है तो वहीं दूसरी ओर अस्पतालों की लापरवाही के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इंदौर के एमवायएच से ही एक दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक 54 वर्षीय मरीज की मौत नौ दिन पहले ही हो गई थी लेकिन परिवार वालों को इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
54 वर्षीय तानाजी पिता केशव, निवासी पीथमपुर की नौ दिन पहले मौत हो गई थी। नौ दिन पहले वो एमटीएच अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें बाद में एमवायएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तानाजी के परिवार वालों को यही लगता रहा कि नौ दिन से तानाजी का इलाज एमवायएच में चल रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में शुक्रवार को परिवार वालों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा अस्पताल के कर्मचारियों पर निकला और वो उनसे खासा नाराज दिखाई दिए। तानाजी को छह सितंबर को एमटीएच में भर्ती किया गया था और नौ सितंबर को उनकी कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जिस दिन तानाजी का शव एमवायएच आया तो उस दिन पुलिस को बस इतनी जानकारी दी गई कि परिजनों को तलाशना है। हेड कांस्टेबल नारायण सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने रिकॉर्ड में नौ सितंबर को एंट्री कर ली थी, लेकिन किसी ने परिजनों का नाम और पता नहीं लिया।
इसके पहले भी इंदौर के एमवायएच में ऐसा ही मामला सामने आया था। अस्पताल के मुर्दाघर में एक लावारिस शव स्ट्रैचर में ही सड़ गया और कंकाल बन गया। इस मामले में चार वार्ड स्टाफ के साथ संयोगितागंज एसआई मनीष गुर्जर और आरक्षक दीपक धाकड़ को सस्पेंड किया गया था।
