फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore MP Shankar Lalwani took oath in Sindhi language instead of Hindi, Congress raised questions

इंदौर के सांसद ने हिंदी के बजाय सिंधी भाषा में ली शपथ, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Tue, 18 Jun 2019 05:04 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 18 Jun 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Indore MP Shankar Lalwani took oath in Sindhi language instead of Hindi, Congress raised questions
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी के संसद में सिंधी भाषा में शपथ लेने पर कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल खड़े किए। कांग्रेस का कहना है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व इस क्षेत्र की लगातार आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन से सबक लेते हुए लालवानी को हिंदी भाषा में ही शपथ लेनी चाहिये थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, 'ताई (सुमित्रा महाजन) मूलत: मराठी भाषी होने के बावजूद हिंदी में शपथ लेती थीं। लेकिन इंदौर क्षेत्र के उनके चुनावी उत्तराधिकारी लालवानी ने हिंदी में शपथ लेना उचित नहीं समझा।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इंदौर लोकसभा क्षेत्र के 23.5 लाख मतदाताओं की आम बोलचाल की भाषा हिंदी है। इसे देखते हुए शंकर लालवानी को हिंदी में ही शपथ लेनी चाहिये थी। शपथग्रहण के दौरान हिंदी के प्रति असम्मान जताने पर उन्हें इंदौर के मतदाताओं से माफी मांगनी चाहिये।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालवानी ने किया कांग्रेस पर पलटवार

उधर, शंकर लालवानी का कहना है कि सिंधी उनकी मातृभाषा है और संसद में इस जुबान में उनके शपथ लेने को लेकर अनर्गल विवाद खड़ा नहीं किया जाना चाहिये। लोकसभा सदस्यों का अलग-अलग भाषाओं में शपथ लेना दिखाता है कि देश में अनेकता में एकता की भावना समृद्ध है। 

अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंचे 57 वर्षीय भाजपा नेता ने कहा, 'मैंने संसद में केवल 40 सेकंड की शपथ सिंधी में ली। लेकिन अगले पांच साल मुझे लोकसभा सांसद के रूप में सदन में हिंदी ही बोलनी है। वैसे भी मैं और मेरा परिवार आमतौर पर हिंदी में ही बात करते हैं।' 

लालवानी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस को बताना चाहिये कि उन्होंने मलयालम के बजाय अंग्रेजी में शपथ क्यों ली?' 

इस बीच, लालवानी के सिंधी भाषा में शपथ लेने पर सिंधी समुदाय में खुशी का माहौल है। समुदाय के संगठन अखिल भारतीय सिंधी महासभा के संरक्षक किशोर कोडवानी ने कहा, 'संसद में लालवानी के सिंधी भाषा में शपथ लेने से हमारी मातृभाषा का मान बढ़ा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed