{"_id":"61b1a1b296ccc73bed08c7a3","slug":"indore-mp-meets-prime-minister-and-requested-to-inaugurate-bio-cng-plant-said-indore-will-become-an-example-of-waste-to-wealth","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सांसद ने प्रधानमंत्री से मिलकर बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का किया अनुरोध, कहा- वेस्ट टू वेल्थ का उदाहरण बनेगा इंदौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सांसद ने प्रधानमंत्री से मिलकर बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का किया अनुरोध, कहा- वेस्ट टू वेल्थ का उदाहरण बनेगा इंदौर
Thu, 09 Dec 2021 11:58 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:58 AM IST
सार
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इंदौर में बन रहे बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का अनुरोध किया है। इंदौर में 550 मैट्रिक टन का बायो सीएनजी प्लांट लगाया गया है। इसके चलते इंदौर 'वेस्ट टू वेल्थ' का उदाहरण बनेगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात करते सांसद लालवानी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इंदौर में बन रहे बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का अनुरोध किया है। इसकी जानकारी खुद लालवानी ने दी है। इंदौर में 550 मैट्रिक टन का बायो सीएनजी प्लांट लगाया गया है। इसके चलते इंदौर 'वेस्ट टू वेल्थ' का उदाहरण बनेगा। इंदौर नगर निगम कचरे से बनी गैस से बसें चलाएगा।
सांसद लालवानी गत दिनों दिल्ली पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी से मुलाकात की और विकास कार्यों के अलावा इंदौर में बन रहे बायो सीएनजी प्लांट के लोकार्पण का निवेदन किया। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि इंदौर उन्हीं की प्रेरणा से शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में पिछले 5 सालों से पूरे देश में प्रथम आ रहा है। उन्हीं की 'वेस्ट टू वेल्थ' की संकल्पना के अनुरुप इंदौर काम कर रहा है और रोजाना एकत्रित किए जा रहे गीले कचरे से बायो सीएनजी गैस का उत्पादन होगा और इस गैस से नगर निगम 500 से ज़्यादा बसें चलाएगा। लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगातार स्वच्छता में प्रथम बने रहने के लिए इंदौर को बधाई दी है। अगर प्रधानमंत्री प्लांट के लोकार्पण के लिए इंदौर आते हैं तो ये इंदौर और मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय होगा और पूरे देश को इससे प्रेरणा मिलेगी।
प्रतिदिन बनाई जाएगी 18 हजार लीटर बायो सीएनजी
गौरतलब है कि सीएनजी बनाने का यह प्लांट इंदौर के देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर है। इस प्लांट से 550 टन घरेलू गीले कचरे से करीब 18 हजार लीटर बायो सीएनजी प्रतिदिन बनाई जाएगी। इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी सिटी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से इकट्ठा किए हुए कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी और उससे बसें चलाई जाएगी। इसे पीपीपी मॉडल के तहत लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से एनवायरमेंटल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया है। वर्तमान में इंदौर शहर से लगभग 610 मीट्रिक टन गीला कचरा प्रतिदिन निकल रहा है जिसमें से 550 मीटर टन कचरे से सीएनजी गैस बनाई जाएगी। कंपनी से हुए अनुबंध के तहत 50 प्रतिशत सीएनजी कंपनी द्वारा बाजार दर से पांच रुपये प्रति लीटर कम दर पर नगर निगम को दी जाएगी। इससे शहर की सिटी बसें चलाई जाएंगी। वहीं इस प्लांट से नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की आय भी होगी।