{"_id":"614595aa73d1750d2a52242e","slug":"indore-model-viral-video-shreya-kalra-apologized-to-the-dsp-on-the-dance-on-the-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मॉडल ने ट्रैफिक चौराहे पर डांस के लिए डीएसपी से मांगी माफी, कहा- अब ऐसी हरकत कभी नहीं करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मॉडल ने ट्रैफिक चौराहे पर डांस के लिए डीएसपी से मांगी माफी, कहा- अब ऐसी हरकत कभी नहीं करूंगी
Sat, 18 Sep 2021 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:00 PM IST
सार
मॉडल श्रेया कालरा ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और आगे इस तरह की गलती कभी भी नहीं दोहराई जाएंगी। मॉडल कालरा ने कहा कि उसका इरादा ऐसा करने का बिल्कुल नहीं था। अब वह ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
इंदौर में मॉडल का डांस
- फोटो : social media
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर के चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल श्रेया कालरा ने अपनी गलती के लिए डीएसपी से माफी मांग ली है। कालरा ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और आगे इस तरह की गलती कभी भी नहीं दोहराई जाएंगी। मॉडल कालरा ने कहा कि उनका इरादा ऐसा करने का बिल्कुल नहीं था। अब वह ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
वहीं डीएसपी ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ यहां आई हैं और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है। डीएसपी ने कहा कि अब माफी मांगने के बाद क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते बुधवार को इंदौर में मॉडल के बीच चौराहे पर किए गए डांस ने बवाल मचा दिया था। इसकी वजह से थोड़ी देर तक ट्रैफिक भी रुका रहा। इतना ही नहीं श्रेया कालरा नाम की इस मॉडल ने कार की छत पर चढ़कर भी डांस किया था। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया था। इसके बाद मॉडल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया था कि मॉडल श्रेया कालरा के खिलाफ धारा 290 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह धारा सार्वजनिक आवाजाही में बाधा डालने पर लगाई जाती है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा था कि मॉडल का भाव जो भी था, पर तरीका गलत था। इसलिए मॉडल पर ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। हम चाहते हैं कि ऐसी हरकत दोबारा नहीं हो।
