{"_id":"627a6510c194a122377d43cd","slug":"indore-mla-vijayvargiya-said-on-loudspeaker-controversy-azaan-should-be-stopped-on-loudspeaker-read-in-closed-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: लाउडस्पीकर विवाद पर विधायक विजयवर्गीय बोले- लाउडस्पीकर पर बंद होनी चाहिए अजान, बंद कमरे में पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: लाउडस्पीकर विवाद पर विधायक विजयवर्गीय बोले- लाउडस्पीकर पर बंद होनी चाहिए अजान, बंद कमरे में पढ़ें
Tue, 10 May 2022 06:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 06:43 PM IST
सार
देशभर में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान बंद होनी चाहिए। नमाज या अजान पढ़ना ही है तो बंद कमरे में पढ़ें।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए विधायक विजयवर्गीय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाउडस्पीकर का विवाद कम नहीं हो रहा है। इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी हो रही है। अब इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस मामले में दिया है। विधायक ने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान बंद होनी चाहिए। हनुमान चालीसा अजान का विरोध है।
दरअसस बीते कई दिनों से लाउडस्पीकर का विवाद चल रहा है। इस पर लगातार बयानबाजी हो जा रही है। इंदौर की विधानसभा क्रमांक 3 के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी इस बयानबाजी में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान बंद होनी चाहिए। अगर आपको नमाज और अजान पढ़नी है, तो बंद कमरे में या मस्जिद में पढ़ें। जो लोग नहीं सुनना चाहते उन्हें जबरदस्ती नहीं सुनाना चाहिए। इंदौर में पांच समय हनुमान चालीसा का पाठ अजान के समय होने पर विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि यह लाउडस्पीकर पर अजान का विरोध करने का तरीका है। यह नियमित चली आ रही चीज नहीं है। विधायक ने कहा कि अगर मैं कोई चीज नहीं सुनना चाहता हूं और मुझे जबरदस्ती सुनना पड़ रही है तो ये गलत है। अगर आप अपने धर्म को मानते हैं। रोज नमाज व अजान चाहते हैं तो बंद कमरे में पढ़ें। अगर कोई दूसरे धर्म को मानने वाला उसे नहीं सुनना चाहतो तो क्यों जबरदस्ती सुनाया जाए। सारी चीजें नियम से होनी चाहिए। गौरतलब है कि बता दें कि महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। इसके बाद देशभर में मुद्दा गरमाया हुआ है। देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर बहस चल रही है।