{"_id":"626d234f1d2a3909dd44135e","slug":"indore-mba-student-hanged-in-hotel-wrote-i-am-in-depression-for-two-years-ignore-my-mistake-i-love-you-mom-and-dad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: होटल में एमबीए स्टूडेंट ने लगाई फांसी, लिखा-मैं दो साल से डिप्रेशन में हूं, मेरी गलती को नजरअंदाज करें, आई लव यू मम्मी-पापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: होटल में एमबीए स्टूडेंट ने लगाई फांसी, लिखा-मैं दो साल से डिप्रेशन में हूं, मेरी गलती को नजरअंदाज करें, आई लव यू मम्मी-पापा
Sat, 30 Apr 2022 05:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 05:23 PM IST
सार
इंदौर की होटल फॉर्च्यून में रूके एमबीए स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो सालों से डिप्रेशन में था। उसके मोबाइल में मिले सुसाइड नोट से इसका खुलासा हुआ है। 27 अप्रैल को वह होटल में आकर रूका था।
विज्ञापन
मृतक प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित होटल फॉर्च्यून में रूके एमबीए के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र डिप्रेशन में था। उसने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में यह बात लिखी है और पापा-मम्मी को आई लव यू लिखकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम प्रकाश पिता बृजमोहन (25) है। वह मूल रूप से टिमरनी का रहने वाला था। इंदौर में अपनी मौसी के घर रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। 27 अप्रैल को वह राजेंद्र नगर स्थित होटल फॉर्च्यून के कमरा नंबर 203 में रूका था। 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जब होटल का कर्मचारी कमरे का गेट खुलवाने पहुंचा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद होटल मैनेजर को बताया। मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही कमरे का गेट तोड़ा गया। अंदर प्रकाश पंखे पर फंदा बनाकर लटक रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता किसान है। घर में एक बड़ी बहन है। इंदौर वह मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता था। यहां पढ़ाई के साथ जॉब भी करता था। उसके पास से मिले मोबाइल में अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। इसमें उसने डिप्रेशन की बात लिखी है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि प्रकाश ने 27 अप्रैल को कमरा लिया था। वह सिर्फ पानी लेने के लिए काउंटर पर आता था। इसके बाद कमरे में चला जाता था। शाम को कभी-कभी बाहर जाता था। 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे चैक आउट का समय रहता है। इसलिए होटल के वेटर होटल में रुके सभी लोगों को समय से अवगत कराते हैं। 29 तारीख को दोपहर में वेटर ने कमरा नंबर 203 का दरवाजा खटखटाया, लेकिन प्रकाश ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। जहां पर मैनेजर ने पहले डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला, लेकिन दरवाजा अदंर से बंद था जिस पर पुलिस को बुलाया।

मृतक के मोबाइल में लिखी थी ये पंक्तियां
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को मृतक के मोबाइल से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि I just think that i am double personality pero And been in depression from last 2 years as i think Please ignore my this mistake I love you mummy papa ....। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को पता चला है कि युवक स्वीगी कंपनी में नौकरी करता था। उसे करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। संभवतः वह जॉब प्रोफाइल से खुश नहीं था और इसके चलते डिप्रेशन में चला गया।