फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Married complains to police - Husband is impotent, relationship not built even after two years of marriage, gets angry when he passes

Indore:विवाहिता ने पुलिस से की शिकायत-पति नपुंसक है, शादी के दो साल बाद भी नहीं बनाए संबंध, पास जाने पर करते हैं गुस्सा

Sun, 29 May 2022 01:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 01:16 PM IST
सार

इंदौर के महिला थाने में विवाहिता ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखाई है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि शादी के दो साल भी पति ने संबंध नहीं बनाए। वह नपुंसक है। शादी से पहले यह बात छिपाई गई। 

विज्ञापन
Indore: Married complains to police - Husband is impotent, relationship not built even after two years of marriage, gets angry when he passes
महिला थाना इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी के दो साल बाद एक विवाहिता ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए सताने की शिकायत भी पुलिस से की है। महिला पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार कालानी नगर में रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति रोहित यादव, ससुर मधुसूदन यादव, सास रमा यादव और ननद रूचि पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि शादी के दो साल बाद भी पति ने उससे संबंध नहीं बनाए हैं। आएदिन इस बात को लेकर मारपीट करते हैं। विवाहिता के मुताबिक उसकी और रोहित की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। ससुर मधुसूदन इंदौर पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद से रिटायर्ड हैं। शादी के बाद से ही पति तनाव में होने की बात कहकर संबंध नहीं बनाते थे। वे कहते थे कि उन्हें परेशानी है। पीड़िता जब पति के पास जाती तो वह गुस्सा करने लगता। इसके चलते कुछ दिन बाद पीड़िता को शक हुआ। शादी के तीन माह बाद मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति रोहित का तीन डॉक्टरों से उपचार कराया लेकिन उसे फर्क नही पड़ा। विवाहिता का कहना है कि वह उच्च शिक्षित है। उसके पास बीकॉम, एमबीए, एनटीटी, एमएफए और बीएड की डिग्रियां हैं। ससुर मधुसूदन ने बेटे के एमएससी उत्तीर्ण होने की बात कही थी लेकिन अब तक पति ने डिग्री नहीं बताई। रोहित की नपुंसकता वाली बात भी नहीं बताई गई। पिता ने शादी के आठ माह बाद 6 लाख रुपये दिए थे लेकिन उसके बाद पति, सास और ससुर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। पति एक सैनेटरी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करते थे। वर्तमान में वह खुद का बिजनेस स्टार्ट करने की बात बताते हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed