फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Live-in partner arrested in Bank of New York's assistant VP suicide case, there was a fight over the matter of going to Pune

इंदौर: बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टैंट वीपी आत्महत्या मामले में लिव इन पार्टनर गिरफ्तार, पुणे जाने की बात पर हुआ था झगड़ा

Sat, 26 Feb 2022 01:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 01:26 PM IST
सार

बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। घटना से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था।  

विज्ञापन
Indore: Live-in partner arrested in Bank of New York's assistant VP suicide case, there was a fight over the matter of going to Pune
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंटट वाइस प्रेसीडेंट की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पुणे जाने के लिए युवती ने साथी से पांच हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर झगड़ा हुआ और उसने फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट शगुन सचदेवा ने शालीमार टाउनशिप स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका पुणे में पदस्थ थी और इंदौर में अपने लिव इन पार्टनर अक्षय भाटिया के साथ रहती थी। घटना के दो दिन पहले उसका अक्षय से विवाद हुआ था। शगुन को नौकरी ज्वाइन करने पुणे जाना था। वह चाहती थी कि अक्षय भी वहीं चलकर रहे लेकिन अक्षय ने पुणे जाने से साफ मना कर दिया। अक्षय का कहना था कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर नहीं जा सकता। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद अक्षय घर से बाहर चला गया और शगुन ने अपने में जाकर फांसी लगा ली। देर रात को जब अक्षय वापस लौटा तब उसे पता चला। मृतका के पिता ने भी पुलिस को बताया था कि अक्षय और शगुन का विवाद होता रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। विवाद के कारण ही शगुन ही आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर अक्षय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


2019 से थे लिव इन रिलेशनशिप में
इस मामले में पुलिस ने अक्षय के बयान लिए थे। उसने पुलिस को बताया था कि वह कोई काम नहीं करता है। इंदौर में खुद का बिजनेस सेटल करने की कोशिश में जुटा है। शगुन उसे पुणे ले जाना चाहती थी जबकि वह इंदौर में रहना चाहता था। इसी बात पर गुस्सा होकर विवाद हुआ था क्योंकि वह माता-पिता को छोड़कर नहीं जाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि अक्षय के पिता गुड़गांव की बैंक में थे। वहीं पर अक्षय की शगुन से पहचान हुई। दोनों ही तलाकशुदा थे और दोनों को बच्चे नहीं थे, इस कारण दोनों में दोस्ती बढ़ गई। इसके बाद 2019 से वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की पुणे ब्रांच में थी, इस वजह से वह इंदौर आती-जाती रहती थी। शगुन 1 मार्च को पुणे जाकर ज्वाइन करने वाली थी। इसलिए उसने अक्षय से 5 हजार रुपये मांगे थे। अक्षय ने नहीं दिए तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed