फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Kidnapped a Nagpur businessman in the name of getting cigarettes at a cheap price, threatened and extorted ten lakh rupees ... the miscreants fled away from the deserted place

इंदौर: सस्ते दाम पर सिगरेट दिलाने के नाम पर किया नागपुर के व्यापारी का अपहरण, धमकाकर वसूले दस लाख रुपये...सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए बदमाश

Thu, 06 Jan 2022 06:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

सस्ते दाम पर सिगरेट दिलाने का झांसा देकर व्यापारी का अपहरण कर रुपये ऐंठने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब आठ लाख रुपये सहित रिवॉल्वर, कार व अन्य वाहन जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Indore: Kidnapped a Nagpur businessman in the name of getting cigarettes at a cheap price, threatened and extorted ten lakh rupees ... the miscreants fled away from the deserted place
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सस्ते दाम पर सिगरेट दिलाने का झांसा देकर व्यापारी का अपहरण कर रुपये ऐंठने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब आठ लाख रुपये सहित रिवॉल्वर, कार व अन्य वाहन जब्त किए हैं। जुए की लत अपराध की दुनिया में लेकर आई। आरोपी लूटे गए रुपयों से राजस्थान जाकर जुआ खेलते थे।
विज्ञापन


छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने बताया कि नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी रोहित अग्रवाल ने शिकायत की और बताया कि नागपुर में वह मेडिसिन का व्यापार करता है एवं अपने व्यापार के सिलसिले में अक्सर उसका इंदौर आना होता है। तीन महीने पहले विजय नगर इलाके के एक बार में रोहित की मुलाकात आशीष गुर्जर निवासी सुंदरनगर से हुई थी। उसने बताया था कि उसके पास 36 कार्टून सिगरेट है जो उसे काफी कम दाम में मिल जाएगी। दोनों के बीच सिगरेट के सौदे को लेकर बात होती रही। रोहित ने यह बात अपने ससुर को बताई व उनके लिए सिगरेट खरीदने के लिए रोहित 29 दिसंबर को इंदौर आया था। आशीष से मिलकर उसे 1 लाख रुपए एडवांस दिए थे। आशीष ने कहा था कि जब वह फोन करेगा तब माल लेने के लिए आ जाना। 3 जनवरी को सिगरेट देने के लिए रोहित को इंदौर बुलाया था। वह छोटी ग्वालटोली इलाके में होटल नीलम में रुका था। वहां आशीष और उसका एक साथी रोहित से मिलने भी आए। सौदा तय होने के बाद में रोहित ने 4 जनवरी को अपने ससुर रामअवतार को आगरा से 10 लाख रुपए लेकर बुलवाया। वे लोग उसे माल दिलवाने के बहाने मांगलिया का कहकर साथ ले गए। आशीष के दो साथी होटल नीलम में रोहित के ससुर रामावतार के साथ थे। मांगलिया बायपास पर ले जाकर इन लोगों ने रोहित को एक कार में जबरन बैठाने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे रिवॉल्वर अड़ाई। कार में बैठाने के बाद उसे डराया और पीटा।  रिवॉल्वर अड़ाकर कहा कि अपने ससुर को फोन कर कहे  कि माल मिल गया है, पेमेंट दे दे। इसके बाद रोहित ने फोन कर 8.80 लाख रुपए दिलवा दिए। होटल में रुके बदमाश रुपये लेकर वहां से निकल गए। बाद में आशीष और उसके साथी रोहित से और रुपए की मांग करने लगे। 1.20 लाख रुपये और उन्होंने रामावतार से होटल आकर ले लिए। इसके बाद रोहित के मोबाइल की सिम तोड़कर फेंक दी व उसे निरंजनपुर में सुनसान जगह पर छोड़कर बदमाश भाग निकले। जाते समय उसे धमकी दी थी कि अपने ससुर को लेकर इंदौर से चले जाना। किसी को घटना के बारे में बताया तो उसकी हत्या कर देंगे। वह ससुर के पास पहुंचा और उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। बाद में इंदौर में रहने वाले रिश्तेदारों के साथ पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन


एक ने पहन रखी थी पुलिस की वर्दी
पुलिस ने रोहित जैन की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी, अपहरण, अवैध वसूली की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। रोहित द्वारा बताई गई लोकेशन के अनुसार आसपास जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे। एक जगह पुलिस को कैमरे से एक्टिवा पर जाते हुए दो लोग नजर आए। इस फुटेज की जांच की तो मुखबिर तंत्र से पता चला उसमें आशीष गुर्जर और उसका साथी चेतन यादव सवार थे। इसके आधार पर आशीष गुर्जर पिता सागर निवासी सुंदरनगर के घर पुलिस पहुंची। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने साथी अनूप पांडे पिता मदन मोहन निवासी राजीव आवास विहार, विनोद मौर्य पिता शिवनारायण निवासी श्याम नगर एनेक्स, अवधेश सिंह कुशवाहा पिता सोबरन सिंह निवासी देवलोक श्रीनगर, प्रमोद दुबे पिता चंद्रमा निवासी निरंजनपुर को गिरफ्तार किया। इनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। फरियादी ने पुलिस को बताया था की कार में एक व्यक्ति खुद को क्राइम ब्रांच का बता रहा था तथा एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। घटना के बाद आरोपियों ने रुपये आपस में बांट लिए थे। इनके पास से 7.90 लाख रुपये नकद, एक रिवॉल्वर, 10 कारतूस, एक कार, एक एक्टिवा और एक बाइक जब्त की। पुलिस ने बताया कि आशीष पर पूर्व में भी जुए और हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन केस दर्ज है। सभी आरोपियों को जुआ खेलने की लत है। राजस्थान जाकर ये लोग जुआ खेलते हैं। पुलिस इनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों से पूछताछ पर संदिग्ध दो पुलिसकर्मियों की भूमिका के संबंध में दोनों से जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed