फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Kalicharan waved sword and sickle, Congress objected to the video and demanded cancellation of bail from Chhattisgarh CM

कालीचरण नए विवादों में: इंदौर में लहराए तलवार-हंसिया, कांग्रेस ने की CG के सीएम से जमानत निरस्त करने की मांग

Thu, 07 Apr 2022 06:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 06:18 PM IST
सार

महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर जेल गए कालीचरण महाराज नए विवाद में फंस गए हैं। जेल से रिहा होकर इंदौर पहुंचने पर स्वागत के दौरान उनका तलवार व हंसिया लहराने का  वीडियो वायरल हुआ है जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताकर शिकायत की है। 

विज्ञापन
Indore: Kalicharan waved sword and sickle, Congress objected to the video and demanded cancellation of bail from Chhattisgarh CM
इस तरह लहराई थी कालीचऱण ने तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को लेकर अब नया मामला सामने आया है। जेल से रिहा होने के बाद इंदौर आने पर कालीचरण महाराज का तलवार और हंसिया लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

Indore: Kalicharan waved sword and sickle, Congress objected to the video and demanded cancellation of bail from Chhattisgarh CM
वीडियो में तलवार और हंसिया लहराते हुए दिखे रहे कालीचरण - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में कथित संत कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद कालीचरण महाराज फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे। समर्थकों ने उनका स्वागत किया था। इसी स्वागत के दौरान कालीचरण महाराज द्वारा तलवार और हंसिया लहराने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो पर मप्र कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति जताई है और छत्तीसगढ़ के सीएम को वीडियो भेजकर कालीचरण की जमानत खारिज करवाने का आग्रह किया है।  

मप्र के सीएम और डीजीपी से भी कालीचरण पर फिर से केस दर्ज कर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कालीचरण महाराज की जमानत खारिज कराने के लिए कोर्ट जाने का निवेदन किया है। छत्तीसगढ़ के सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कानूनी राय लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। यादव का कहना है कि गाड़ी पर हथियार लहराकर दशहत फैलाने का वीडियो कालीचरण के समर्थक जारी कर रहे हैं, लेकिन इंदौर पुलिस कमिश्नर वीडियो सामने आने के बाद भी खामोश है। सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि इंदौर में खुलेआम दहशत फैलाना और अराजकता पैदा करने की कोशिश करना क्या पुलिस कमिश्नरी कानून में वैधानिक काम है। हालांकि पुलिस कह रही है कि अब तक ऐसा कोई शिकायती आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती आवेदन या डीजीपी ऑफिस से निर्देश मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed