फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Indore Postal Department will organize postage stamp exhibition in memory of Swar Nightingale Lataji

इंदौर: स्वर कोकिला लताजी की स्मृति में इंदौर डाक विभाग आयोजित करेगा डाक टिकट प्रदर्शनी

Mon, 21 Feb 2022 05:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 05:14 PM IST
सार

भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में इंदौर डाक विभाग डाक टिकटों की प्रदर्शनी आयोजित करेगा। 22 फरवरी से 5 मार्च तक यह प्रदर्शनी रहेगी। इसमें अनेक दर्शनीय प्रदर्श शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
Indore: Indore Postal Department will organize postage stamp exhibition in memory of Swar Nightingale Lataji
जीपीओ इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर हर किसी ने अपनी तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंदौर में जन्मीं लताजी के निधन पर इंदौरवासी शोक में डूबे और जिन गलियों में उनका बचपन गुजरा वहां के किस्से याद किए। ये सिलसिला अब भी जारी है और अब डाक विभाग अपनी तरह से लताजी को श्रद्धांजलि देगा।
विज्ञापन


इंदौर के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल बृजेश कुमार ने बताया कि इंदौर में जन्मीं स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय डाक विभाग इंदौर परिक्षेत्र 22 फरवरी को शाम 4 बजे इंदौर जीपीओ में एक विशेष आवरण आयोजित करेगा। लताजी को आदरांजलि स्वरूप इंदौर जीपीओ में एक डाक टिकट प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर संगीत और सिनेमा का पर्याय थीं। इस प्रदर्शनी में लताजी सहित फिल्म जगत की भारतरत्न प्राप्त हस्तियां पंडित रविशंकर, पंडित भीमसेन जोशी, एमएस सुब्बलक्ष्मी, सत्यजीत रे, बिस्मिल्लाह खान तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हस्तियां, संगीतकारों, गायकों, अदाकारों, भारतीय सिनेमा के 75 वर्ष और 100 वर्ष पर डाक विभाग द्वारा जारी विभिन्न डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण और विशेष आवरण प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में लताजी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर पर विशेष आवरण, दक्षिण के मशहूर अभिनेता रजनीकांत के मेघदूत पोस्टकार्ड और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत फिल्मों के कवर, अंतर्देशीय पत्र, गांधीजी और चार्ली चैपलिन पर जारी प्रथम दिवस आवरण दर्शनीय होगा। डाक टिकट प्रदर्शनी में एससी जैन, राजेश शाह और सुरेश भागचंदानी तथा फिलाटेली ब्यूरो इंदौर जीपीओ के प्रदर्श प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी को 22 फरवरी से 5 मार्च तक (रविवार और अवकाश को छोड़कर) कार्यालय समय में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed