{"_id":"61fce94bd892c153d6423ae6","slug":"indore-in-search-of-development-authority-s-engineer-in-the-gang-rape-case-of-a-minor-raided-in-indrapuri-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में विकास प्राधिकरण के इंजीनियर की तलाश में पुलिस ने इंद्रपुरी कॉलोनी में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में विकास प्राधिकरण के इंजीनियर की तलाश में पुलिस ने इंद्रपुरी कॉलोनी में दी दबिश
Fri, 04 Feb 2022 02:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:23 PM IST
सार
लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के फरार इंजीनियर दिनेश गोयल के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित घर पर गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी है। हालांकि वह पुलिस की गिरफ्स से दूर है। उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले इंजीनियर दिनेश गोयल के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित घर पर गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी है। हालांकि वह मौके से भाग गया। पुलिस तलाश कर रही है।
लसूड़िया थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि मंगलवार को 16 वर्षीय नाबालिग ने स्टील कंपनी का सीइओ अनिल सिंघल और आईडीए इंजीनियर दिनेश गोयल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। प्रकरण दर्ज करने के बाद ही ग्रीन कॉलोनी निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दिनेश को केस दर्ज होने की भनक लग गई थी, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस को बुधवार को उसकी आखिरी लोकेशन भोपाल में मिली थी। गुरुवार को फिर से इंदौर के सुपर कारिडोर पर मिली और फिर मोबाइल बंद हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आशंका थी कि आरोपी अपने घर आया है, पुलिस ने इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित घर पर गुरुवार रात दबिश भी दी, लेकिन आरोपी भाग गया।
नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि मां की अनुपस्थिति में अनिल सिंघल डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता और फिर गर्भनिरोधक गोलियां खिला देता था। 2018 में पहली बार स्टील कंपनी के सीइओ अनिल ने घर आकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर मां का अपहरण करवाकर मौत के घाट उतार देने की धमकी दी थी। 2021 से अनिल आईडीए के इंजीनियर दिनेश गोयल को भी साथ में लेकर आने लगा और दोनों मिलकर दुष्कर्म करते थे। परेशान होकर उसने मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत की और केस दर्ज कराया।