फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: In return for sending his wife, father-in-law asked for 50 thousand rupees, under stress, the young man committed suicide, had married a few days ago.

Indore News: पत्नी को भेजने के बदले ससुर ने मांगे 50 हजार रुपये, तनाव में युवक ने कर ली आत्महत्या, कुछ दिन पहले ही की थी शादी

Sat, 21 May 2022 06:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 06:05 PM IST
सार

लव मैरिज के बाद पत्नी को पिता ने घर  बुलवा लिया। इसके बाद उसे पति के पास नहीं भेज रहे थे। रिवाज की बात कहकर 50 हजार रुपये मांग रहे थे। इससे पति तनाव में आ गया। पत्नी वियोग सह नहीं पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Indore: In return for sending his wife, father-in-law asked for 50 thousand rupees, under stress, the young man committed suicide, had married a few days ago.
अपनी पत्नी के साथ अंकित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पत्नी को ससुराल से वापस न भेजने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 3 मई को ही युवक ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी के घरवाले उसे भेजने के लिए युवक के पिता से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे, जिसे पिता ने मना कर दिया था। इसके चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अंकित पिता पप्पू चौहान (23) निवासी द्वारकापुरी है। उसने 3 मई को शिवानी (22) नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। बिजासन माता मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर अपने पिता के यहां ओंकारश्वर गया था। यहां पहुंचते ही अगले दिन शिवानी के पिता ने बेटी को फोन लगाकर उसे इंदौर बुला लिया। शिवानी के पिता ने कहा वह शादी से नाराज नहीं है। जैसे ही शिवानी गंगानगर पहुंची उसे पिता ने कमरे में बंद कर दिया। पिता उसे बाहर नहीं निकलने दे रहा था। इसके बाद अंकित ने ससुर अशोक से बात की तो उन्होंने कहा कि शिवानी को भेजने के बदले 50 हजार रुपये देना पड़ेंगे। यह हमारे यहां का रिवाज है। अंकित ने अपने पिता से बात की तो पिता ने कहा कि हम बहू खरीदकर नहीं लाएंगे। अंकित के पास भी रुपये नहीं थे, इसके चलते वह तनाव में घिर गया। 
विज्ञापन

अंकित के चचेरे भाई कमलेश के अनुसार अंकित का छोटा भाई पीयूष इंदौर में ही अलग से किराये का मकान लेकर रहता है। वह औऱ अंकित दोनों कपड़ा मार्केट में नौकरी करते हैं। पीयूष ने बताया कि अंकित ने गुरुवार की शाम को मुझे एसएमएस भेजा था जिसमें लिखा था 'मिस यू पापा'। मुझे लगा कि पत्नी के न आने से वह तनाव में है इसलिए गंभीरता से नहीं लिया। बाद में पड़ोसियों ने अंकित की आत्महत्या की सूचना दी।  पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंकित फंदे पर लटका हुआ था। दीवार पर पत्नी शिवानी का नाम और उसका मोबाइल नंबर लिखा था। पूरे कमरे का सामान फैला हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंकित का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। मोबाइल में कुछ ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और नंबर मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed