फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: IIT Indore will now make corona medicine after leaving the vaccine, experiments are being done in the lab of tetide protein medicine

इंदौर: वैक्सीन छोड़ अब कोरोना की दवाई बनाएगा आईआईटी इंदौर, लैब में किए जा रहे टेप्टाइड प्रोटीन दवा के प्रयोग

Sat, 18 Dec 2021 07:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 07:12 PM IST
सार

इंदौर आईआईटी अब टेप्टाइड प्रोटीन से दवाई बनाने पर ध्यान दे रहा है। अब तक संस्थान वैक्सीन बनाने का काम कर रहा था लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट आने के बाद अब संस्थान दवाई बनाने पर फोकस कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Indore: IIT Indore will now make corona medicine after leaving the vaccine, experiments are being done in the lab of tetide protein medicine
आईआईटी इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) अब टेप्टाइड प्रोटीन से दवाई बनाने पर ध्यान दे रहा है। अब तक संस्थान वैक्सीन बनाने का काम कर रहा था, लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट आने के बाद अब संस्थान दवाई बनाने पर फोकस कर रहा है। इसके लिए वैक्सीन का काम रोककर दवा बनाने के काम को गति दे दी है।
विज्ञापन



आईआईटी ने यूनाइटेड नेशन और यूनेस्को के साथ मिलकर परिसर में काम शुरू किया है। देश का यह पहला आईआईटी है जहां कोरोना के अलावा चिकनगुनिया, डेंगू जैसे संक्रमणों के निदान के लिए शोध कार्य और संक्रमण को दूर करने के उपाय तलाशे जाएंगे। संस्थान का दावा है कि इसी के तहत कोरोना संक्रमण का इलाज और बचाव के लिए हमारी दवाई कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


इसके पहले आईआईटी इंदौर कोरोना संक्रमण फैलने और संक्रमण के मस्तिष्क पर असर को लेकर भी नतीजे दे चुका है। संस्थान के प्रोफेसर्स ने दावा किया था कि संक्रमण में मौजूद प्रोटीन में बदलाव से उसका स्वरूप बदलता है। प्रोटीन का जुड़ाव और बंधन बदलने से संक्रमण का प्रकोप और प्रभाव भी बदल रहा है। संस्थान के बायोसाइंसेस इंजीनियरिंग के प्रो. हेमचंद्र झा ने भी दावा किया था कि कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए वैक्सीन से ज्यादा दवाई कारगर हो सकती है। संस्थान तापमान नियंत्रण, रिमोर्ट तापमान निगरानी और स्थान ट्रैकिंग प्रणाली बनाने के साथ ही पोर्टेबल स्टैंडअलोन वैक्सीन बॉक्स भी बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटीन आधारित दवाई बनाने का उद्देश्य
आईआईटी के कार्यवाहक निदेशक प्रो. नीलेश कुमार जैन ने बताया कि हम शुरुआत से कोरोना संक्रमण पर काम कर रहे हैं। कोरोना की पहली लहर में अल्फा और फिर दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट को देखते हुए वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया को बदलना पड़ा था। अब ओमिक्रॉन वैरिएंट आ गया है तो हमारा उद्देश्य है कि जल्द ही इसके इलाज के लिए प्रोटीन आधारित दवाई बनाने का है। नीदरलैंड और जापान के शोधकर्ताओं के साथ हमारे बायोसाइंसेस और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मिर्जा एस बेग ने दवाई बनाने में टेप्टाइड प्रोटीन को कारगर बताया है। शोध के बाद इससे दवाई बनाने के पहले किए जाने वाले प्रयोग इस समय लैब में किए जा रहे हैं और उम्मीद है कि दो महीने में लैब से संबंधित काम होने के बाद आईसीएमआर और अन्य संस्थानों को इसकी जानकारी देकर दवाई बनाने की अनुमति ली जाए। इस कार्य में छह महीने तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed