फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: If there is no vaccine, not 56... Only those who get the second dose will be able to go to 56 shops of Indore

इंदौर: वैक्सीन नहीं तो 56 नहीं... सेकंड डोज लगवाने वाले ही जा सकेंगे इंदौर के 56 दुकान

Thu, 11 Nov 2021 04:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 04:43 PM IST
सार

इंदौर में कोविड-19 के सेकंड डोज को लेकर सख्ती बढ़ रही है। कुछ सोसायटियों और अस्पतालों के बाद अब 56 दुकान के व्यापारियों ने भी उन लोगों को आने की अनुमति न देने का फैसला किया है जिन्होंने दूसर डोज नहीं लगवाया है। 

विज्ञापन
Indore: If there is no vaccine, not 56... Only those who get the second dose will be able to go to 56 shops of Indore
इंदौर की छप्पन दुकान। यह जगह देश-दुनिया में अपने चटखारों के लिए प्रसिद्ध है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में कोविड-19 वैक्सीन के सेकंड डोज को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। कुछ रहवासी संघ ने निर्णय लिया है कि सेकंड डोज के बिना सुविधाएं नहीं देंगे। अस्पतालों में भी प्रवेश के लिए सेकंड डोज अनिवार्य हो गया है। दुग्ध संघ ने भी ऐसा ही निर्णय लिया है। अब इंदौर की पहचान 56 दुकान पर जाने के लिए भी सेकंड डोज जरूरी होगा।
विज्ञापन


इंदौर की पहचान 56 दुकान के व्यापारी एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि यहां आने के लिए वैक्सीन के दोनों डोज लगे होना जरूरी होगा। चाहे व्यापारी हो या कर्मचारी अथवा ग्राहक सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने चाहिए। दोनों डोज नहीं होंगे तो पकवानों का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे। 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा के अनुसार यहां आने वाले ग्राहकों से सेकंड डोज के बारे में पूछा जाएगा। नहीं लगा है तो पास ही में वैक्सीनेशन सेंटर भेजेंगे ताकि दूसरा डोज लगवा सके। इसके बाद ही व्यंजन परोसे जाएंगे। यह हमारा रोको-टोको अभियान है। वैक्सीन नहीं तो 56 नहीं।
विज्ञापन


वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने पर मिलेगा प्रवेश
इंदौर की शहनाई रेसीडेंसी वेलफेयर सोसायटी ने भी यह निर्णय लिया है कि जिसे सेकंड डोज लगा होगा उसे ही सोसायटी में प्रवेश दिया जाएगा। परिसर में नियमित रूप से आने वाले सभी कर्मचारी, चालक, गाड़ी धोने वाले, दुकानों में काम करने वाले, दूध वाले, जोमेटो, स्वीगी, कोरियर वाले आदि सभी को वैक्सीन के सेकंड डोज के सर्टिफिकेट की कॉपी सोसायटी कार्यालय में जमा करवानी होगी। 13 नवंबर तक ऐसा करना जरूरी है वरना इसके बाद सोसायटी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 तक नहीं लगाई वैक्सीन तो नहीं मिलेगा दूध
इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ ने भी निर्णय लिया है कि सेकंड डोज लगाने के बाद ही सेवाएं दे सकेंगे। 30 नवंबर तक जो सेकंड डोज नहीं लगवाएंगे, उन्हें दूध नहीं दिया जाएगा। इंदौर दुग्घ विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला के अनुसार दूध विक्रेता घर-घर जाकर सेकंड डोज लगाने की अपील करेंगे। स्टीकर लगाएंगे जिनमें लिखा होगा कि 30 नवंबर तक वैक्सीन नहीं लगवाई तो दूध वितरण नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed