फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: If there is no booster dose then no salary... Government employees will get salary only after getting booster dose, administration has become strict

इंदौर: बूस्टर डोज नहीं तो वेतन नहीं...शासकीय कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने पर ही मिलेगा वेतन, प्रशासन हुआ सख्त

Mon, 24 Jan 2022 12:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 12:33 PM IST
सार

बूस्टर डोज नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हुआ है। ऐसे कर्मचारी और हैल्थ वर्कर जो बूस्टर डोज नहीं लगवाएंगे उनको वेतन नहीं मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा न करने पर स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Indore: If there is no booster dose then no salary... Government employees will get salary only after getting booster dose, administration has become strict
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बूस्टर डोज नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हुआ है। ऐसे कर्मचारी और हैल्थ वर्कर जो बूस्टर डोज नहीं लगवाएंगे उनको वेतन नहीं मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा न करने पर स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि प्रीकॉशन डोज के लिए सख्ती की जा रही है। जो भी शासकीय कर्मचारी प्रीकॉशन डोज लगवाने में लापरवाही करेंगे, उनका वेतन रोक लिया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने कहा है कि फिलहाल जिले में हेल्थ वर्कर के साथ ही सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज लगाए जा रहे हैं। निर्देश दिए हैं कि अब शासकीय कर्मचारियों को वेतन तभी मिलेगा, जब वे प्रीकॉशन डोज लगवा चुके होंगे। यह सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा। अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रीकॉशन डोज के लिए ड्यू हो चुके डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को वेतन तभी दिया जाए, जब वह बूस्टर प्रीकॉशन लगावा लें। बच्चों को लगाई जाने वाली वैक्सीन को लेकर कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में लगने वाली वैक्सीन में भी अगर लापरवाही की बात सामने आई, तो सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed