{"_id":"61cd895428a1d772431f5500","slug":"indore-husband-was-sleeping-in-the-room-and-wife-jumped-from-the-sixth-floor-of-the-building-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पति सो रहा था कमरे में और पत्नी ने लगा दी बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पति सो रहा था कमरे में और पत्नी ने लगा दी बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग, हुई मौत
Thu, 30 Dec 2021 04:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:23 PM IST
सार
एक महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार तड़के की है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन कहा जा रहा है कि अवसाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Indore News: मृतका संगीता।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार तड़के की है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन कहा जा रहा है कि अवसाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना कनाड़िया क्षेत्र की है। यहां श्याम हाइट्स नाम की छह मंजिला बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में छठी मंजिल पर फ्लैट में राजेश व्यास अपनी पत्नी संगीता (55) के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पत्नी संगीता चाबी लेकर बिल्डिंग की छत पर पहुंची और वहां से कूद गई।
आवाज सुनकर गार्ड दौड़कर आया तो संगीता लहूलुहान पड़ी थी। उसने फ्लैट में जाकर राजेश को सूचना दी। राजेश नीचे पहुंचे और एंबुलेंस बुलाई। घायल पत्नी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। पति ने पुलिस को बताया कि संगीता का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। करीब छह साल से वह उपचार करवा रही थी। दवाई लेकर ही वह सोती थी क्योंकि उसे नींद नहीं आती थी। यह बात भी सामने आई है कि शादी के करीब 25 साल बाद भी दंपति को बच्चे नहीं हुए थे। संभवतः इसी के चलते संगीता अवसाद से घिर गई थी। आत्महत्या की वजह भी इसी को माना जा रहा है। पुलिस ने मृतका संगीता का मोबाइल जब्त कर लिया है।