फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Husband did not make relations on honeymoon, stayed far and wide even on honeymoon, said - I am weak, cannot make a relationship, wife reached police station

Indore News: सुहागरात पर पति ने नहीं बनाए संबंध, हनीमून पर भी रहा दूर, शिकायत लेकर पत्नी पहुंच गई पुलिस थाने

Thu, 26 May 2022 05:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 05:20 PM IST
सार

इंदौर के महिला थाने में नवविवाहिता ने पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। महिला का कहना है कि पति ने सुहागरात पर संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गए तो वहां भी दूर ही रहा। कहता है कि मैं शारीरिक रूप से कमजोर हूं। संबंध नहीं बना सकता।

विज्ञापन
Indore: Husband did not make relations on honeymoon, stayed far and wide even on honeymoon, said - I am weak, cannot make a relationship, wife reached police station
महिला थाना इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक युवती ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सुहागरात पर पति ने कुछ नहीं किया। हनीमून पर भी दूर-दूर रहा। यह कहकर संबंध नहीं बनाए कि मैं कमजोर हूं। मैं संबंध नहीं बना सकता। 
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र, सास शिल्पा, ननद मेघना और ननदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपये नगद और 5 तोला सोना मांगा था। परिवारवालों ने उनकी मांग पूरी कर शादी की। शादी के बाद वह ससुराल मुंबई पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इस दौरान एक भी दिन पति भूपेंद्र ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गोवा गए, वहां भी पति दूर-दूर ही रहा।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि दूरी को लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। शारीरिक रूप से कमजोर है। दवाइयां ले रहा है। इस वजह से संबंध नहीं बना सकता। पीड़िता के मुताबिक बाद में जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बताकर प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed