फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore hotspot Taatpati Bakhal where women doctors were attacked changes itself

इंदौर में जहां हुआ था डॉक्टरों पर हमला, अब वहां स्वास्थ्य कर्मियों के पहुंचने पर होता है फूलों से स्वागत

Mon, 13 Jul 2020 08:20 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 13 Jul 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Indore hotspot Taatpati Bakhal where women doctors were attacked changes itself
corona in Indore - फोटो : ANI

तीन महीने पहले इंदौर का टाटपट्टी बाखल इलाका सुर्खियों में छा गया। दरअसल, यहां एक कोविड-19 मरीज को देखने गई स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। कोरोना काल में डॉक्टरों पर हुए हमले का यह पहला मामला था। देश के अन्य हिस्सों में हुए हमलों के बाद भी टाटपट्टी बाखल को अपमान की नजर से देखा गया। 

विज्ञापन


वहीं, उस घटना के बाद से यहां काफी कुछ बदल गया है। पिछले दो महीनों से यहां एक भी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है। यह इलाका एक समय कोरोना वायरस हॉटस्पॉट था, लेकिन अब कोविड-19 रिकवरी में बेंचमार्क के रूप में उभरा है। 
विज्ञापन



दरअसल, डॉक्टरों पर हुए हमले के बाद यहां के बुजुर्गों ने इलाके के लोगों को समझाने का जिम्मा संभाला। बुजुर्गों ने यहां के हर घर पर जाकर निवासियों से कहा कि उन्हें अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य टीम के साथ सहयोग करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब स्क्रीनिंग टीम यहां पहुंचती थी, तो उसे इलाके के प्रभावशाली लोगों द्वारा घरों तक पहुंचाया जाता था। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाता था कि टीम के लिए बंद हर घर के दरवाजे खुलें। वर्तमान समय में, स्क्रीनिंग टीम के पहुंचने पर उनका स्वागत फूल बरसाकर और ढोल बजाते हुए किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: टाटपट्टी बाखल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, हर घर में देंगे मास्क और साबुन

अप्रैल महीने में जिस समय स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला हुआ था। उस दौरान इंदौर मध्यप्रदेश में कोविड-19 हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। वहीं, टाटपट्टी बाखल उच्च जोखिम वाला क्षेत्र था। इलाके में चारों ओर अफवाहें घूम रही थीं और जब सुबह के समय स्वास्थ्य कर्मियों की टीम यहां पहुंची तो उन पर हमला हो गया। छतों के ऊपर से टीम पर पत्थर फेंके जा रहे थे और डंडा लिए लोग दो महिला डॉक्टरों की तरफ बढ़ रहे थे। यह सब वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। 

200 घरों वाला यह इलाका अचानक से अखबारों की सुर्खियों और टीवी चैनलों में आ गया। देशभर में इस घटना की निंदा की गई। वहीं, सरकार ने इसके बाद सख्त कदम उठाते हुए, संदिग्धों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया। 


तब, यहां के लोगों ने हालात को फिर से सामान्य करने का जिम्मा उठाया। यहां के निवासियों ने इलाके में जागरूकता फैलाना शुरू किया। वहीं, जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला किया गया था, उन्होंने अपने काम को पूरा करने के लिए उसी स्थान पर लौटकर एक आश्चर्यजनक उदाहरण दिया।

जब डॉक्टरों की टीम यहां पहुंची तो वह यह देखकर हैरान हो गई कि जिन लोगों ने पहले उनपर हमला किया था। वही लोग अब उनपर फूल बरसा रहे हैं और माफी मांग रहे हैं। इलाके के बुजुर्ग उन्हें हर एक घर तक ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed