फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Guerrilla action on bio-diesel firm, surrender of more than 1.5 crores... in another case, GST teams also took action

इंदौर: बायो डीजल फर्म पर छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक सरेंडर... दूसरे मामले में जीएसटी की टीमों ने भी की कार्रवाई

Sun, 12 Dec 2021 08:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 08:31 PM IST
सार

वाणिज्यिक कर विभाग ने बायो डीजल की फर्म पर छापे मारे। फर्म से सैकड़ों कच्चे बिल सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दूसरी कार्रवाई जीएसटी विभाग की टीम ने की। दो कंपनियों पर छापे मारे। 
 

विज्ञापन
Indore: Guerrilla action on bio-diesel firm, surrender of more than 1.5 crores... in another case, GST teams also took action
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

विस्तार

वाणिज्यिक कर विभाग ने बायो डीजल की फर्म पर छापे मारे। फर्म से सैकड़ों कच्चे बिल सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दूसरी कार्रवाई जीएसटी विभाग की टीम ने की। दो कंपनियों पर छापे मारे। 
विज्ञापन


आयुक्त लोकेश जाटव के आदेश पर एंटीविजन विंग बी के अधिकारियों ने पलासिया स्थित फ्यूचर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड व इसी फर्म की इंडियन बायो फ्यूल कंपनी पर छापामार कार्रवाई की। मौके से कम्प्यूटर, लैपटॉप और कच्चे बिल सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के प्रमाण मिले हैं। जांच में पता चला है कि दोनों फर्मों द्वारा कच्चे बिलों के जरिए बायो डीजल बेचा गया है। बड़ी कंपनियों, छोटे-छोटे डीलरों को भी कच्चे बिल के जरिए माल बेचा गया है। छानबीन के बाद विभाग ने 1 करोड़ 68 लाख रुपए सरेंडर करवाए हैं।  कहा जा रहा है कि कंपनियों से जब्त दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। इनकी पड़ताल की जा रही है। विभाग द्वारा पता लगाया जा रहा है कि कच्चे बिलों के जरिए कहां व किनको माल बेचा गया है। 
विज्ञापन


जीएसटी की टीमों ने की छापामार कार्रवाई
इधर जीएसटी की टीमों ने तिलक पथ स्थित जीएचएन व शिव विलास पैलेस स्थित सनराइज एण्ड कंपनी पर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों का करोड़ों का कारोबार मिला है। विभाग ने जीएनएन से शुरुआती दौर में डेढ़ करोड़ रु. की पैनल्टी भरवाई है। कंपनी से शपथ पत्र भी भरवाया है कि अभी जो जांच चल रही है उसमें कर्ताधर्ता-कर्मचारी टीम को पूरा सहयोग करेंगे। टैक्स चोरी की आशंका में जांच की जा रही है। यह कहा जा रहा है कि ये आढ़तियां कंपनियों इंदौर सहित अन्य राज्यों के व्यापारियों से माल खरीदती है जिसमें अन्य कारोबारियों के नाम, पते, खाता नंबर मिले हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि जीएसटी और ई-वे बिल को लेकर कपड़ा व्यापारी महासंघ विरोध कर रहा है। एक-दो दिन में व्यापारियों की बड़ी बैठक रखी गई है। इसमें कपड़े पर 5 फीसदी की जगह 12 फीसदी जीएसटी करने तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार रु. से अधिक की खरीदी पर ई-वे बिल लागू करने के विरोध में चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed