फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore girl killed in moving train in Sehore, murderer arrested from Bhopal

वारदात: सीहोर में चलती ट्रेन में इंदौर की युवती की हत्या, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Jun 2021 10:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में चलती ट्रेन में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्यारे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Indore girl killed in moving train in Sehore, murderer arrested from Bhopal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार की रात चलती ट्रेन में 21 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश भी की गई थी।

विज्ञापन


सीहोर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने बताया कि मृतका की पहचान मुस्कान हादा के रूप में हुई है। घटना सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई।  
विज्ञापन


वह इंदौर से ट्रेन में बैठी थी और नौकरी की तलाश में अपनी दोस्त के पास भोपाल जा रही थी।  चौहान ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि यात्रा कर रहे लोगों ने चलती ट्रेन में चिल्लाने की आवाज सुनी और तभी युवती अपनी सीट की तरफ भागती हुई आई और गिर पड़ी। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अुसार इंदौर का निवासी सागर सोनी लंबे समय से युवती का पीछा कर कहा था। वह भी उसी ट्रेन में था जिसमें युवती थी। युवती ने जब सोनी को देखा तो अपने छोटे भाई को यह बात बताई। 

पुलिस के अनुसार ट्रेन में शौचालय के पास दोनों मिले और उनके बीच बहस हुई। इसके बाद सोनी ने चाकू निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। इसके बाद वह ट्रेन से कूदकर वहां से भाग निकला।


वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर सोनी को भोपाल से गिरफ्ताकर कर लिया। वह इंदौर रेलवे स्टेशन पर हॉकर का काम करता था। सोनी पर हत्या का आरोप लगाया गया है और जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed