फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Gang-raped a girl from Chhattisgarh by taking her hostage in the farm house, cigarette fired private parts...

इंदौर: छत्तीसगढ़ की युवती को फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर किया गैंगरेप, सिगरेट से दागा प्राइवेट पार्ट्स को...

Sun, 16 Jan 2022 12:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की युवती से इंदौर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह तक युवती को बंधक बनाकर फॉर्म हाउस में रखा और दुष्कर्म किया। उसके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को दांतों से काटा व सिगरेट से दागा।
 

विज्ञापन
Indore: Gang-raped a girl from Chhattisgarh by taking her hostage in the farm house, cigarette fired private parts...
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ की युवती से इंदौर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह तक युवती को बंधक बनाकर फॉर्म हाउस में रखा और दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को दांतों से काटा व सिगरेट से दागा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती मूल रूप से बीजाघाट, बेमेतरा छत्तीसगढ़ की निवासी है। युवती की उम्र 32 वर्ष है। शनिवार को उसने शिप्रा पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसमें बताया कि राजेश विश्वकर्मा से मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर पहचान हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। राजेश ने उससे  शादी का वादा किया और अपने साथ इंदौर लाया। यहां उसके फॉर्म हाउस पर  रखा। वह शादी का वादा करके दुष्कर्म करता रहा। फॉर्म हाउस पर अपने दोस्तों अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते थे जिनसे पहचान करवाई। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ माह तक उसे फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर रखा। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और दांतों से काटा। एक बार ज्यादा चोट होने पर इलाज करवा दिया। बाद में फॉर्म हाउस मालिक राजेश ने अपने साथी  के साथ उसे उसके घर छत्तीसगढ़ भिजवा दिया। धमकी दी कि किसी को कुछ न बताए। शनिवार को युवती इंदौर पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन


मांगलिया में है फॉर्म हाउस
शिप्रा थाना पुलिस ने बताया कि घटना मांगलिया क्षेत्र की है। यहां बिल्डर राजेश विश्वकर्मा का फॉर्म हाउस है। इसी फॉर्म हाउस में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। राजेश ही युवती को अपने साथ  लेकर आया था और उससे शादी का वादा किया था। युवती की शिकायत पर आरोपी राजेश, अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया सहित एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नागदा (उज्जैन) के निवासी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed