{"_id":"618f8459fba5fa05fe6f7b6e","slug":"indore-friendship-on-facebook-vulgur-chatting-on-whatsapp-then-blackmailing-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: 8वीं पास आरोपी ने फेसबुक पर 13 साल की लड़की से दोस्ती की, व्हाट्सएप पर अश्लील चैट की और फिर ब्लैकमेल करने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: 8वीं पास आरोपी ने फेसबुक पर 13 साल की लड़की से दोस्ती की, व्हाट्सएप पर अश्लील चैट की और फिर ब्लैकमेल करने लगा
Sat, 13 Nov 2021 02:54 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:54 PM IST
सार
इंदौर में साइबर बुलिंग का नया मामला सामने आया है। इसमें 8वीं पास आरोपी ने फेसबुक पर 13 साल की लड़की से दोस्ती की। उसके साथ व्हाट्सएप पर अश्लील चैट की। बाद में चैट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : For Refernce Only
विस्तार
इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। एक आठवीं पास युवक ने इंदौर की 13 साल की किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर व्हाट्सएप नंबर पर दोनों की बातचीत होने लगी। इस दौरान अश्लील मैसेज भी भेजे गए। बाद में युवक ने इन मैसेज को वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपए के लिए लड़की को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
साइबर सेल पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार आरोपी प्रेम रावल तखतगढ़, पाली (राजस्थान) का रहने वाला है। कुछ महीने पहले 13 साल की किशोरी उसके जाल में फंस गई थी। जब युवक ने उसे चैट वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपए मांगे, तो उसने दादी को यह बात बताई और मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत में दादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने पोती को अश्लील सामग्री भेजी है। आरोपी अश्लील वीडियो व अश्लील चैटिंग कर मैसेज कर रहा था। बाद में उसने यही चैटिंग वायरल करने की धमकी देकर अकाउंट में 10 हजार रुपए भेजने के लिए धमकाया। राशि नहीं दी तो व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील बातें लिखकर बालिका का मोबाइल नंबर पोस्ट कर दिया। इससे लोग उसे फोन कर परेशान करने लगे। पुलिस ने आईटी एक्ट, पाक्सो की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। छानबीन में पता चला कि पाली निवासी प्रेम ने यह किया है। पुलिस पाली पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। मुंबई में उसकी लोकेशन मिली। इस पर पुलिस टीम मुंबई पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर पहले भी कई लड़कियों को परेशान कर चुका है।