फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Fraud of 20 million in the name of foreign trade, more than 300 people are victims of fraud, fake servers used to operate from Dubai

इंदौर: फॉरेन ट्रेड के नाम पर 20 करोड़ की ठगी, 300 से ज्यादा लोग फ्रॉड का शिकार, दुबई से ऑपरेट होता था नकली सर्वर

Fri, 11 Mar 2022 04:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 04:29 PM IST
सार

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने फॉरेन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोगों को नकली सर्वर के जरिए जाल में फंसाया जाता था। सर्वर को दुबई से ऑपरेट किया जा रहा था।

विज्ञापन
Indore: Fraud of 20 million in the name of foreign trade, more than 300 people are victims of fraud, fake servers used to operate from Dubai
फॉरेन ट्रेड के जरिए लोगों को ठगने वाले दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने नकली सर्वर के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। कंपनी इंटरनेशनल व्यापार के जरिए पैसे डबल करने का लालच देकर अब तक प्रदेश के करीब 300 से ज्यादा लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुकी है। कंपनी का मास्टर माइंड दुबई में बैठकर सर्वर ऑपरेट कर रहा था। उसके अकाउंट से 1 साल में 20 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन होने का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्रीमियम बिल्डिंग में प्लेटिनम ग्लोबल व बीएनबी नाम की कंपनी पर कार्रवाई की है। कंपनी द्वारा लोगों को विदेशी मुद्रा में निवेश कर पैसे डबल करने का लालच दिया जाता था। जिसके लिए कंपनी ने फर्जी सॉफ्टवेयर बनाया था। कंपनी जल्द ही क्रिप्टो करेंसी की तर्ज पर क्वीन कॉइन लॉन्च करने वाली थी। जांच में पुलिस को कंपनी के 4 बैंक अकाउंट भी मिले हैं। वहीं, मौके से अनिल पिता सुदर्शन निवासी महालक्ष्मी नगर व उसके साथी हरदीप पिता जीएस सलुने को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम अब जल्द ही सर्वर ऑपरेट करने वाले को पकड़ने के लिए रवाना होने वाली है। 
विज्ञापन


टीआई तहजीब काजी के अनुसार राऊ के एक व्यापारी दिवेश वरनदानी की शिकायत पर पुलिस ने अपोलो प्रीमियर बिल्डिंग में चल रही कंपनी में दबिश दी। पुलिस ने यहां से अनिल, हरदीप सलूने को पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उनकी कंपनी सोशल मीडिया पर एड,कॉलिंग और चेन सिस्टम के माध्यम से लोगों को फॉरेन ट्रेडिंग में निवेश कराकर फायदा देती थी। कंपनी लोगों से डॉलर में निवेश कराती थी और बिटक्वॉइन, क्रिप्टो और अन्य नेटवर्क से मुनाफा कराती थी। इसके जरिए व्यापारियों को भी झांसे में लिया जाता था। व्यापारी दिवेश ने दस लाख रुपये निवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई से ऑपरेट हो रहा था सर्वर
कंपनी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नकली सर्वर पर लाखों का फायदा होते दिखाया जाता था, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता था। पीड़ित व्यापारी को 10 लाख का इंवेस्टमेंट कराने के नाम पर 10 हजार डॉलर का फायदा होना दिखाया गया था, लेकिन जब उसने खाते से पैसे निकाले तो खाता शून्य हो गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस के पास बड़ी संख्या में ठगी के शिकार हुए लोग पहुंचे रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed