फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Former minister Patwari was not called in the program, so by releasing the video, welcome back to Bhoomipujan, Chief Minister...if the administration had called me, I would have welcomed you.

Indore News: पूर्व मंत्री पटवारी को कार्यक्रम में नहीं बुलाया तो वीडियो जारी कर कसा तंज- दोबारा भूमिपूजन में आपका स्वागत है मुख्यमंत्रीजी

Sat, 25 Dec 2021 05:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर की राऊ विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन इसमें कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को न बुलाने पर उनका दर्द झलक पड़ा। पटवारी ने कहा कि खंडवा रोड चौड़ीकरण के दोबारा भूमिपूजन में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
Indore: Former minister Patwari was not called in the program, so by releasing the video, welcome back to Bhoomipujan, Chief Minister...if the administration had called me, I would have welcomed you.
मुख्यमंत्री ने इंदौर संभाग को स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संभाग के पुरस्कार से सम्मानित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को इंदौर की राऊ विधानसभी क्षेत्र के एक कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन इसमें कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को न बुलाने पर उनका दर्द झलक पड़ा। दर्द की वजह यह रही कि कार्यक्रम उनकी राऊ विधानसभा के खंडवा रोड पर हो रहा है, लेकिन इस क्षेत्र के विधायक पटवारी को इसमें नहीं बुलाया गया। इसको लेकर पटवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर व्यंग्यात्मक लहजे में सीएम का स्वागत कर कहा कि खंडवा रोड चौड़ीकरण के दोबारा भूमिपूजन में आपका स्वागत है।
विज्ञापन


दरअसल शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचे। सबसे पहले वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने सीवर एंड सेफ्टी टैंक पत्रिका का विमोचन किया। इंदौर नगर निगम को स्वच्छता में पांचवीं बार पहले नंबर पर आने पर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही मैं हूं झोलाधारी इंदौरी मुहिम की सराहना की।  मुख्यमंत्री ने 36 नगरीय निकायों को सम्मानित किया। उन्होंने इंदौर निगम को 5 करोड़ का पुरस्कार दिया। इसी क्रम में भोपाल नगर निगम को 1 करोड़, देवास नगर निगम को भी 1 करोड़, ग्वालियर, उज्जैन, सिंगरौली, बुरहानपुर को 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया। मुख्यमंत्री ने देवास के अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के अध्यक्ष राजेश खत्री से वर्चुअली बात की। बधाई दी कि आपने बच्चों को स्वच्छता से जोड़ा। सतना के नवनिर्मित ओवरब्रिज का वर्चुअल शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बिना बुलाए आऊंगा तो अलग भाव बनेगा

Indore: Former minister Patwari was not called in the program, so by releasing the video, welcome back to Bhoomipujan, Chief Minister...if the administration had called me, I would have welcomed you.
सीएम ने वर्चुअली जुड़कर स्वच्छता के लिए अन्य नगर निगम व परिषदों को किया सम्मानित - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मुख्यमंत्री खंडवा रोड पर नगर निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जीतू पटवारी को नहीं बुलाया गया। इस पर पटवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नाराजगी जताई। पटवारी ने कहा कि  मुख्यमंत्रीजी, खंडवा रोड चौड़ीकरण के दोबारा भूमिपूजन में आपका स्वागत है।

राऊ विधानसभा एक परिवार है और परिवार में किसी भी प्रकार की सकारात्मक बात होती है तो जो भी करता है, उसको साधुवाद। मुझे प्रशासन आमंत्रित करता या आपके आने की विधिवत सूचना देता तो मैं आपके बीच आकर आपका स्वागत भी करता और राऊ विधानसभा में जो और भी जरूरतें हैं, उनसे भी अवगत कराता। चूंकि बिना बुलाए मैं आपके बीच आऊंगा तो इसका राजनीतिक क्षेत्र में अलग भाव बनता है, जो कभी मेरी कार्य करने की शैली नहीं रही है।

आप संज्ञान में लेंगे तो मेहरबानी होगी

Indore: Former minister Patwari was not called in the program, so by releasing the video, welcome back to Bhoomipujan, Chief Minister...if the administration had called me, I would have welcomed you.
जीतू पटवारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विधायक पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, खंडवा रोड से आगे एक तालाब है-बिलावली डैम। यह बहुत प्राचीन व होल्कर स्टेट के जमाने का है। वहां वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां चालू की थीं। आप पास ही में आ रहे हैं तो इसे भी आप संज्ञान में लें तो आपकी मेहरबानी होगी। आप सरकार में हैं। साथ-साथ एमआर-3, पास ही से यह दो किमी रोड है। यह अधूरा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उसे भी संज्ञान में लेंगे। वह रोड आने वाले समय में रीढ़ की हड्डी के रूप में निर्मित होगा, तो भी मैं आपको साधुवाद दूंगा। पटवारी ने कहा कि जहां तक प्रश्न है विकास के श्रेय का, पॉलिटिक्स का, मैं मानता हूं कि विकास सबसे बड़ा श्रेय है अच्छे जनप्रतिनिधि के लिए और जनप्रतिनिधियों का एक परिवार होता है। तो मैं आपको स्वागत भी करता हूं और साधुवाद भी देता हूं कि आपने दोबारा भूमिपूजन किया। पहले कई बार इसके हो चुके हैं। मैं नकारात्मकता में नहीं जाना चाहता, काम होना चाहिए। परिवार के लोगों को परेशानी हो तो दूर होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed