{"_id":"61adfc542c811823974301de","slug":"indore-five-year-old-child-fell-in-the-stepwell-of-lalbagh-maidan-life-could-not-be-saved-even-after-two-hours-of-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: लालबाग की बावड़ी में गिरा 5 साल का बच्चा, 2 घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: लालबाग की बावड़ी में गिरा 5 साल का बच्चा, 2 घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका
Mon, 06 Dec 2021 06:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 06 Dec 2021 06:10 PM IST
सार
इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित लालबाग मैदान की बावड़ी में पांच साल का बच्चा डूब गया। दो घंटे तक उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन नाकाम ही रहा। बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित लालबाग की बावड़ी में पांच साल का बच्चा डूब गया। दो घंटे तक उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाा गया। यह ऑपरेशन नाकाम रहा और बच्चे को नहीं बचाया जा सका। बच्चे की मौत हो गई।
लालबाग मैदान में एक बावड़ी बनी है। इसमें पानी भरा हुआ है। बावड़ी के अंदर गेट भी है जिसमें ताला लगा रहता है। सोमवार दोपहर को तीन बच्चे यहां पहुंचे। खेलते-खेलते वे बावड़ी के पास चले गए। बच्चों ने देखा कि गेट पर ताला नहीं लगा है, इसलिए अंदर चले गए। वहां बावड़ी में मछली पकड़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वंश नामक पांच वर्षीय बच्चे का पैर फिसल गया और वह बावड़ी में गिर गया। बच्चे को गिरा हुआ देख दोनों बच्चे बाहर आए और आसपास के लोगों को बताया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका। दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे का पिता मजदूरी करता है।