फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: First made video then Sara Ali Khan started dancing with hotel staff on the song Hi Chakachak..

इंदौर: पहले बनाया वीडियो फिर हाय चकाचक गाने पर होटल स्टाफ के साथ डांस करने लगी सारा अली खान..

Thu, 13 Jan 2022 05:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 05:44 PM IST
सार

शहर में लुकाछिपी-2 फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके चलते अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल इंदौर में हैं। सारा अली खान के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे होटल स्टाफ के साथ डांस कर रहीं हैं।

विज्ञापन
Indore: First made video then Sara Ali Khan started dancing with hotel staff on the song Hi Chakachak..
होटल स्टाफ के साथ डांस करतीं सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में लुकाछिपी-2 फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके चलते अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल इंदौर में हैं। हाल ही में विक्की कौशल की पत्नी अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इंदौर पहुंचीं हैं। सारा अली खान के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे होटल स्टाफ के साथ डांस कर रहीं हैं।
विज्ञापन


दरअसल सारा अली खान इंदौर के होटल पार्क में ठहरीं हैं। अपनी फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग के लिए वे इंदौर आईं हैं। इंदौर में अलग-अलग जगहों पर फिल्म की शूटिंग हो रही है। जब सारा अली खान होटल पहुंचीं थीं तो होटल के स्टाफ ने उन पर ही फिल्माए गीत पर डांस करके सारा का स्वागत किया। सारा को यह तरीका बहुत पसंद आया और उन्होंने होटल में थिरकते स्टाफ का वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के दौरान सारा खुद को रोक नहीं सकीं और खुद भी स्टाफ के साथ डांस करने लगी। यह डांस सारा की फिल्म अतरंगी के गाने हाय चकाचक चकाचक...गाने पर हो रहा था। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पहले का है लेकिन यह अब सामने आया है। 
विज्ञापन

Indore: First made video then Sara Ali Khan started dancing with hotel staff on the song Hi Chakachak..
डांस कर रहे स्टाफ का सारा ने बनाया वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

56 दुकान क्षेत्र में होगी शूटिंग
अब तक इंदौर के अलग अलग स्थानों पर फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। गुरुवार को केसरबाग स्थित बंगले में फिल्म के सीन की शूटिंग की गई। बुधवार को चौपाटी पर फिल्म की शूटिंग हुई थी। अगले दिनों में 56 दुकान क्षेत्र के शूटिंग होगी। तीन दिनों तक यहां शूटिंग होगी। इस फिल्म में सारा अली खान शिक्षिका के किरदार में हैं जो स्कूल-कोचिंग में पढ़ाने जाती हैं। अभिनेता विक्की कौशल योग शिक्षक हैं। फिल्म में दोनों कलाकार खुद के घर खरीदने के सपने देखते हैं। इसके चलते स्नेहलतागंज क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड की आवासीय इकाई में भी फिल्म की शूटिंग होगी। पिछले दिनों अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इंदौर पहुंचीं थी। विक्की कौशल उनको लेने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed