{"_id":"622db49f18f3cf33835f93c5","slug":"indore-faces-blooming-on-seeing-old-classmates-meeting-ceremony-of-1978-79-80-batch-of-government-school-nandanagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पुराने सहपाठियों को देख खिले चेहरे, शासकीय विद्यालय नंदानगर के 1978-79-80 बैच का मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पुराने सहपाठियों को देख खिले चेहरे, शासकीय विद्यालय नंदानगर के 1978-79-80 बैच का मिलन समारोह
Sun, 13 Mar 2022 02:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:38 PM IST
सार
नंदानगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 1978-79-80 बैच के सहपाठियों का मिलन समारोह हुआ।सपरिवार पहुंचे साथियों ने पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन
सभी साथियों ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और बचपन के पुराने दिनों को याद करते करते पुनः बच्चे बन गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक आयोजन कुछ लोगों के लिए यादें ताजा कर देने वाला रहा। पुराने सहपाठियों को सामने देख सभी के चेहरे खिल उठे। कोई किसी का पेट बढ़ने का मजाक उड़ा रहा था को कोई चेहरे पर झुर्रियां आने का। मौका था नंदानगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 1978-79-80 बैच के सहपाठियों के मिलन समारोह का। सपरिवार पहुंचे साथियों ने पुरानी यादें ताजा कीं।
इंदौर के होटल दिव्य पैलेस में हुए इस आयोजन के विशेष अतिथि थे मनोहर सिंह वर्मा, जो हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस से उप पुलिस महानिरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। सभी साथियों ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और बचपन के पुराने दिनों को याद करते करते पुनः बच्चे बन गए।
विज्ञापन
इंदौर के होटल दिव्य पैलेस में हुए इस आयोजन के विशेष अतिथि थे मनोहर सिंह वर्मा, जो हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस से उप पुलिस महानिरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। सभी साथियों ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और बचपन के पुराने दिनों को याद करते करते पुनः बच्चे बन गए।
विज्ञापन
लगभग 40 वर्षों बाद परिवार सहित पुनः मिलकर सब भाव विभोर हो गए थे।
- फोटो : अमर उजाला
मोतीलाल मुकाती एक सफल किसान हैं, परशुराम तिवारी स्वास्थ के क्षेत्र में जन जागृति फैलाने का कार्य करने वाली संस्था के साथ जुड़े हैं उनका इस क्षेत्र में बड़ा नाम है। हाईकोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह भदौरिया, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सुस्थापित व्यवसायी राजकुमार जैन, पूरे देश में राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र में जाना-माना नाम रमेश मेंदोला, मुख्यमंत्री पदक विजेता इंजीनियर यशवन्त वर्मा, ख्यात ग्राफिक आर्टिस्ट देवेंद्र अत्रे, नगर सुरक्षा समिति के 26 थानों के संयोजक संजय शर्मा, बहुचर्चित एलन मस्क की टेस्ला इलेक्ट्रिक कार के लिए पुर्जे डिजाइन करने वाले किरण फड़नीस, निरंजनपुर सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा, सिप्ला के रीजनल मैनेजर सुधीर चौहान, ख्यात पत्रकार भूपेश यादव आदि कई ख्यातनाम व्यक्ति मिल क्षेत्र के इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर निकले हैं और नंदानगर ही नहीं पूरे इंदौर का नाम विभिन्न स्तरों पर रोशन किया है। लगभग 40 वर्षों बाद परिवार सहित पुनः मिलकर सब भाव विभोर हो गए थे, कई लोग तो अब दादा नाना भी बन चुके हैं।
