{"_id":"61ae023588ff6a6cba340646","slug":"indore-even-after-four-months-of-bhoomi-pujan-road-widening-is-delayed-angry-residents-sit-on-fast-warn-of-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: भूमिपूजन के चार माह बाद भी सड़क चौड़ी नहीं हुई तो रहवासी बैठे उपवास पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: भूमिपूजन के चार माह बाद भी सड़क चौड़ी नहीं हुई तो रहवासी बैठे उपवास पर
Mon, 06 Dec 2021 06:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 06 Dec 2021 06:16 PM IST
सार
राजनीतिक दलों द्वारा धरना-प्रदर्शन और उपवास जैसे आयोजन किए जाते रहते हैं लेकिन इंदौर में डबल लेन सड़क न बनने से नाराज रहवासियों ने एक दिन का उपवास रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन
इंदौर मं उपवास पर बैठे रहवासी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीतिक दल आए दिन धरना-प्रदर्शन और उपवास करते हैं। इस बार इंदौर में सड़क के चौड़ीकरण के मुद्दे पर रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने एक दिन का उपवास रखकर विरोध जताया। चार महीने पहले सड़क के चौड़ीकरण का भूमिपूजन हुआ था। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। इसी बात को लेकर रहवासी नाराज हैं।
मामला विजय नगर, बॉम्बे हॉस्पिटल को निपानिया क्षेत्र से जोड़ने वाले मास्टर प्लान की फोरलेन सड़क निर्माण का है। इसका भूमिपूजन 24 जुलाई 2021 को हुआ था। इस कार्यक्रम में मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया और संभाग आयुक्त डॉ. पवन शर्मा मौजूद थे। शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक बॉम्बे हॉस्पिटल-महालक्ष्मी नगर-तुलसी नगर-बीसीएम पैराडाइज-एडवांस एकेडमी को जोड़ने वाली मास्टर प्लान की सड़क का काम भूमिपूजन के चार माह बाद भी शुरू नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क के चौड़ीकरण का मुद्दा फाइलों में उलझा है। वर्तमान सड़क की चौड़ाई कम होने और गाड़ियों की अत्यधिक आवाजाही के कारण इस मार्ग पर हमेशा जाम बना रहता है। इसके कारण पिपलिया कुमार, निपानिया क्षेत्र की 30 से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निर्माण जल्द शुरू करने की मांग को लेकर रहवासियों ने सड़क संघर्ष समिति के बैनर तले साईंकृपा कॉलोनी, नरीमन पॉइंट रोड चौराहे के पास एक दिवसीय उपवास रखा। सड़क संघर्ष समिति के राजेश तोमर ने कहा कि अभी तो एक दिन का उपवास रखा गया है। अगर सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू नहीं होता है तो आगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। जन आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक इंदौर विकास प्राधिकरण बॉम्बे हॉस्पिटल-तुलसी नगर के बीच मास्टर प्लान का सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कर देता। लोगों का कहना है कि अगर फोरलेन सडक़ बन गई तो पीपल्या कुमार और निपानिया क्षेत्र की 30 से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों को सुविधा मिलेगी।