{"_id":"61a20dd3754c2e00960e3da0","slug":"indore-electricity-connections-of-five-polluting-industrial-units-will-be-cut-coal-boilers-will-be-converted-into-cng-in-168-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: प्रदूषण फैलाने वाले 5 उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटे, 168 इकाइयों में कोयले के बॉयलर होंगे सीएनजी में कन्वर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: प्रदूषण फैलाने वाले 5 उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटे, 168 इकाइयों में कोयले के बॉयलर होंगे सीएनजी में कन्वर्ट
Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM IST
सार
नगर निगम ने इंदौर के शहरी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार पर काम करना शुरू किया है। सांवेर रोड स्थित पांच उद्योगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में वायु प्रदूषण हो रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छता में पांचवीं बार देश में अव्वल रहने वाले इंदौर में अब हवा को सुधारने की पहल हो रही है। इंदौर की आबोहवा अच्छी हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम ने इंदौर के शहरी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधार पर काम करना शुरू किया है। इस दिशा में पहली कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सांवेर रोड स्थित पांच ऐसे उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्यवाही की है जिनसे बड़ी मात्रा में वायु प्रदूषण हो रहा था।
इन इकाइयों को पूर्व में नोटिस देकर अपने बॉयलर को सीएनजी में कन्वर्ट कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इन इकाइयों ने कोई ध्यान नहीं दिया। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि शहर में वर्तमान में 168 औद्योगिक इकाइयों में कोयले के बायलर का इस्तेमाल हो रहा है। इन्हें सीएनजी में कन्वर्ट कराया जाएगा।
औद्योगिक इकाइयों में शुरू की गई कार्रवाई के बाद अब उम्मीद जागी है कि इंदौर शहर की आबोहवा भी सुधारी जाएगी। कुछ दिन पहले हुई बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई थी। इंदौर के विजय नगर चौराहे सहित रेलवे स्टेशन व अन्य क्षेत्रों की हवा खराब पाई गई थी। संभागायुक्त ने इस पर कार्ययोजना बनाकर अमल करने के निर्देश दिए थे। इंदौर प्रशासन ने भी कहा था कि स्वच्छ शहर में स्वच्छ जल तो हो गया है अब स्वच्छ हवा के लिए कोशिशें की जाएंगी।
विज्ञापन
इन पर हुई कार्रवाई
जिन इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, उनमें मेसर्स बीएस डायर्स, सांवेर रोड इंदौर, मेसर्स रेनबो ड्रग एंड केमिकल, ग्राम भौरासला सांवेर रोड इंदौर, मेसर्स खुमानी स्टील सांवेर रोड इंदौर, मेसर्स रफ एंड टफ,टिगरिया बादशाह रोड इंदौर, मेसर्स शिवाय ग्लोबल एग्रो इंडस्ट्रीज सांवेर रोड इंदौर शामिल है।