फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Effect of Corona on flight, Indigo Airlines canceled six flights, Vistara canceled flights till 31 January.

इंदौर: कोरोना का असर उड़ान पर, इंडिगो एयरलाइंस की छह उड़ान निरस्त, विस्तारा ने 31 जनवरी तक उड़ाने निरस्त की...

Mon, 10 Jan 2022 06:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 06:27 PM IST
सार

यात्रियों की कमी के चलते इंदौर से चलने वाली छह उड़ानों को सोमवार को निरस्त कर दिया। इनमें दिल्ली, मुंबई , लखनऊ और प्रयागराज की उड़ानें शामिल हैं। विस्तारा एयरलाइंस ने 31 जनवरी तक उड़ाने निरस्त कर दी है।

विज्ञापन
Indore: Effect of Corona on flight, Indigo Airlines canceled six flights, Vistara canceled flights till 31 January.
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर सोमवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका कारण उड़ानों का निरस्त होना रहा। यात्रियों की कमी के चलते इंदौर से चलने वाली छह उड़ानों को सोमवार को निरस्त कर दिया। इनमें दिल्ली, मुंबई , लखनऊ और प्रयागराज की उड़ानें शामिल हैं। विस्तारा एयरलाइंस ने 31 जनवरी तक उड़ाने निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले कुछ दिनों से एयरलाइंस द्वारा उड़ानों को निरस्त किया जाता रहा है। कंपनियां इसके लिए ऑपरेशन कारणों की बात कहती है लेकिन यह बात सामने आ रही है कि यात्रियों की कमी के चलते उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी छह उड़ानों को निरस्त किया है। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक निरस्त उड़ानों में सुबह 5.40 बजे की मुंबई उड़ान, 6.55 बजे की लखनऊ उड़ान  और दोपहर 2.15 बजे प्रयागराज से आकर 2.45 बजे वापस जाने वाली उड़ान और रात 10.55 बजे दिल्ली से आकर 11.25 बजे वापस जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। कहा जा रहा है कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों और ओमिक्रॉन के डर के कारण लोग यात्रा करने से बच रहे हैं, जिससे हवाई यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। यात्रियों की कमी के चलते घाटे से बचने के लिए कंपनियां उड़ानों को निरस्त कर रही हैं। फ्लाइटें घटने से किराया बढ़ रहा है।
विज्ञापन


विस्तारा एयरलाइंस ने 31 जनवरी तक निरस्त की उड़ान
इधर विस्तारा एयरलाइंस ने इंदौर-दिल्ली-इंदौर की फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। 11 जनवरी से 31 जनवरी तक दोनों शहरों के बीच उड़ने वाली उड़ान निरस्त रहेंगी। यात्रियों के न मिलने के कारण ऐसा किया गया है। कंपनी ने 21 दिन के लिए अपनी सुबह की उड़ान को निरस्त करने की घोषणा की है। दिल्ली से आने और जाने वाली उड़ान को मिलाकर कुल 42 उड़ानें निरस्त रहेंगी। अभी इंदौर से कंपनी की दो उड़ानों का संचालन हो रहा है। दोनों ही दिल्ली से इंदौर आकर वापस दिल्ली जाती हैं। पहली उड़ान सुबह और दूसरी शाम को संचालित होती है। कंपनी अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को बताया कि उड़ान (यूके-913/914), जो सुबह 7.30 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8.15 बजे वापस दिल्ली जाती है, 11 से 31 जनवरी के बीच निरस्त रहेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन की मानें तो बढ़ते कोरोना केस का असर दिखाई देने लगा है। इसके चलते यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed