फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Double murder case disclosed - Due to illicit relationship with ex-husband, the present husband had committed murder, first attacked with a gas tank, then cut his throat with a knife to cut vegetables ...

Indore Crime News: दोहरे हत्याकांड का खुलासा- पूर्व पति से अवैध संबंध बना हत्या की वजह, पति ने पहले गैस की टंकी से किया वार, फिर चाकू से काट दिया गला

Fri, 14 Jan 2022 03:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 03:46 PM IST
सार

बाणगंगा क्षेत्र में हुई मां-बेटे की हत्या का खुलासा हो गया है। महिला के पति ने ही उसकी औऱ बेटे की हत्या की थी। अवैध संबंधों के चलते वारदात की थी। महिला के बारे में पता चला है कि उसके चार पति थे, जिनको वह छोड़ चुकी थी। 

विज्ञापन
Indore: Double murder case disclosed - Due to illicit relationship with ex-husband, the present husband had committed murder, first attacked with a gas tank, then cut his throat with a knife to cut vegetables ...
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाणगंगा क्षेत्र में हुई मां-बेटे की हत्या का खुलासा हो गया है। महिला के पति ने ही उसकी औऱ बेटे की हत्या की थी। अवैध संबंधों के चलते वारदात की थी। महिला के बारे में पता चला है कि उसके चार पति थे, जिनको वह छोड़ चुकी थी। 
विज्ञापन


दरअसल, 12 जनवरी की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि गणेशधाम कॉलोनी में महिला और उसके बेटे की खून से सनी लाश पड़ी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला का नाम शारदा व उसके पुत्र का नाम आकाश का था। फरियादी मंगेश पिता अनंतराव गावंडे ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि घटना के तीन पहले ही उसका परिचित कुलदीप दिगे अपनी पत्नी शारदा गुर्जर व बेटे आकाश के साथ अकोला, महाराष्ट्र से इंदौर आया था। उसको काम की तलाश की। 12 जनवरी की शाम साढ़े चार बजे वह काम खत्म करके घर आया तो देखा कि कमरे में शारदा व उसके पुत्र आकाश की लाश पड़ी थी। कुलदीप पर हत्या की शंका जताई थी क्योंकि घटना के बाद  कुलदीप फरार हो गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस ने पाया कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। 
विज्ञापन


फोन पर कहा था-तुम भी मरोगे और मैं भी मरूंगा आज ही..
पुलिस ने घटना के संबंध में मंगेश से पूछताछ की। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने शारदा व कुलदीप से मोबाइल पर बात की थी। मंगेश व कुलदीप के बीच घटना दिनांक की शाम चार बजे भी फोन पर बात हुई थी। मराठी में दोनों ने बात की थी। पुलिस ने इसकी रिकॉर्डिंग निकलवाई और मराठीभाषी व्यक्ति से हिन्दी अनुवाद करवाया। इसमें मंगेश व शारदा के बीच अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। बातचीत में कुलदीप नें मंगेश से कहा कि “मेरा जीवन अच्छा चल रहा था, तूने हमको इंदौर क्यो बुलाया। शारदा तो  हरामी है ही लेकिन तुमने मेरे साथ गद्दारी की। तुम भी मरोगे और मैं भी मरुंगा आज ही। कमरे की चाबी संडास के बाजू में खांड में रखी है।  दरवाजा खोलो, आपको उसके पास में नींद अच्छी आएगी। तुम शारदा के पास ही रहना अब। मंगेश गावंडे से उक्त कॉल रिकार्डिंग के आधार पूछताछ करने पर मंगेश ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से शारदा को जानता है एवं कुलदीप के पहले शारदा मंगेश के साथ ही करीब छह माह तक रही थी।  इसलिए मंगेश ने शारदा को अपने साथ रहने के लिए इंदौर बुलवाया था।  शारदा कुलदीप दिगे से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन कुलदीप उसको नहीं छोड़ रहा था, इसी बात पर दोनों का झगड़ा भी होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने आठ घंटे में 400 किमी पहुंची पुलिस
घटना के बाद कुलदीप दिगे मंगेश के नाम की सिम वाला मोबाइल लेकर गया था। इस आधार पर कुलदीप के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई। आरोपी कुलदीप दिगे के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर लोकेशन निंबोरा जिला जलगांव (महाराष्ट्र) की मिली । उक्त लोकेशन को गूगल मैप पर ट्रेस करने पर निंबोरा रेल्वे स्टेशन के पास होना पाया। मोबाइल लोकेशन के समय के आधार पर खंडवा व भुसावल स्टेशन के बीच ट्रेन सर्च करने पर निंबोरा रेलवे स्टेशन के पास में कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन की लोकेशन मिली।  मंगेश के अनुसार आरोपी अपने घर जाने के लिए भुसावल रेलवे स्टेशन पर उतरकर अकोला के लिए ट्रेन या बस का उपयोग करेगा। बाद में दोबारा आरोपी कुलदीप के मोबाइल की लोकेशन प्राप्त करने पर जिला अकोला जाने वाले रुट पर ग्राम मल्कापुर एवं ग्राम शेगांव जिला बुलढाना (महाराष्ट्र) की मिली, जिसके आधार पर पाया कि आरोपी कुलदीप भुसावल से अकोला बस के माध्यम से जा रहा है। इस पर टीम अकोला महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।  पुलिस टीम ने आठ घंटे में चार सौ किमी का सफर तय किया और आरोपी कुलदीप के निवास के पते ग्राम सिरसौली पहुंची। 13 जनवरी को आरोपी कुलदीप अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 


महिला के पूर्व में थे चार पति, पांचवें के साथ रह रही थी
आरोपी कुलदीप से पूछताछ की गई। उसने बताया कि शारदा गुर्जर के साथ उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी शादी के पूर्व में शारदा के चार पति रहे हैं। शारदा का पहला पति तानाजी लोकरे निवासी सिरसोली था जिससे कोई संतान नहीं थी। दूसरा पति मदन कारंडे निवासी अकोला से हुई जिससे पुत्र गणेश हुआ। तीसरा पति विजय गुर्जर निवासी ग्राम खामगांव था जिससे पुत्र आकाश  हुआ था। चौथा पति मंगेश गावंडे था जिसके साथ करीब छह माह रही थी। उसके बाद में पांचवां पति कुलदीप दिगे  था जिसके साथ में उसकी शादी दो साल पूर्व हुई थी। तब से ही शारदा और उसका पुत्र आकाश उसके साथ पिछले दो साल से रह रहे थे। मृतका शारदा गुर्जर नें नए साल में 1 जनवरी से मंगेश गावंडे से पुनः बातचीत शुरू कर दी थी एवं कुछ दिन पूर्व शारदा गुर्जर ने काम की तलाश हेतु पूछा तो मंगेश गावंडे ने इंदौर आने के लिए कहा। तब कुलदीप दिगे एवं शारदा गुर्जर व उनका 11 वर्षीय पुत्र आकाश इंदौर काम की तलाश में अकोला महाराष्ट्र से इंदौर आ गए थे। मंगेश गावंडे के साथ ही उसके कमरे पर गणेश धाम कॉलोनी में रुके हुए थे।  शारदा एवं मंगेश गावंडे की बीच बढ़ती नजदिकियों के कारण कुलदीप दिगे परेशान हो गया था एवं शारदा और मंगेश गावंडे के बीच पुनः अवैध संबंध स्थापित हो गए और शारदा आरोपी कुलदीप दिगे को छोड़ने की धमकी देने लगी थी। इसी के चलते कुलदीप दिगे ने  12 जनवरी को सुबह करीब 7 बजे  मंगेश गावंडे के काम पर जाने के बाद में कमरे में सो रही शारदा व आकाश को पहले गैस टंकी से सिर में मारा। इसके बाद सब्जी काटने के चाकू से दोनों का गला काटकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed