{"_id":"621f55ec2639ea7f913adfd3","slug":"indore-discourse-hall-will-be-built-in-khajrana-ganesh-temple-one-thousand-people-will-be-able-to-sit-mou-of-eight-crores-signed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में बनेगा प्रवचन हॉल, बैठ सकेंगे एक हजार लोग, आठ करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में बनेगा प्रवचन हॉल, बैठ सकेंगे एक हजार लोग, आठ करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
Wed, 02 Mar 2022 05:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:03 PM IST
सार
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भव्य प्रवचन हॉल बनेगा, जिसमें एक हजार लोग एक साथ बैठ सकेंगे। इसके लिए आठ करोड़ रुपये का एमओयू साइन हुआ है। भक्त सदन भी बनाए जाएंगे। 20 माह में काम पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के खजराना गणेश मंदिर में एक हजार लोगों के बैठने के लिए प्रवचन हॉल बनाया जाएगा। इसके लिए आठ करोड़ रुपये का एमओयू साइन हुआ है। मंदिर परिसर में ही 150 व्यक्तियों के रूकने के लिए कमरे, ड्रॉमेटरी, महाराज रूम, ध्यानकक्ष, सर्व सुविधा युक्त लिफ्ट सहित भक्त सदन भी बनेगा।
दरअसल, इंदौर का खजराना गणेश मंदिर अपने आप में विशिष्ट है और यहां सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है। विशेष तिथियों पर दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती है और आंकड़ा लाखों में पहुंच जाता है। अब इस मंदिर को संवारने का काम शुरू हुआ है। बालकृष्ण अग्रवाल अध्यक्ष पारमार्थिक ट्रस्ट सुठीबाई दौलतराम छावछरिया द्वारा गणेश मंदिर खजराना प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर मनीष सिंह तथा प्रबंध समिति की प्रशासक एवं आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल के साथ लगभग एक हजार व्यक्तियों की बैठक क्षमता का भक्तों के लिए प्रवचन हॉल बनाए जाने का आठ करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया गया। मंदिर परिसर में 150 व्यक्तियों के रूकने हेतु कमरे, ड्रामेटरी, महाराज रूम, ध्यानकक्ष, सर्व सुविधा युक्त लिफ्ट सहित भक्त सदन का निर्माण किया जाएगा। उक्त कार्य को पूर्ण मूर्त रूप दिए जाने हेतु कोऑर्डिनेटर के रूप में समाजसेवी डॉ. अनिल भंडारी तथा अचल चौधरी को भवनों की डिजाइनिंग की जिम्मेदारी दी गई। कलेक्टर ने बताया कि इन भव्य भवनों के संचालन हेतु संचालन समिति का गठन शहर सम्भ्रान्त नागरिकों तथा मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों के साथ लेकर बनाई जाएगी। समिति इसके निर्माण तथा संचालन का कार्य में मार्गदर्शन देगी। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र हार्डिया भी उपस्थित रहे। विधायक हार्डिया ने कहा कि भक्त सदन तथा प्रवचन हॉल बनने से मंदिर की प्रतिष्ठा में चार चांद लग जाएंगे। बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को रूकने की सहुलियत भी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों भवनों को मात्र 20 माह की अवधि में पूर्ण करा दिया जाएगा।