फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Corona Update: Corona speeded up, 3169 new patients found in last 24 hours, three died... infection rate reached close to 27 percent

Indore Corona Update: कोरोना की रफ्तार हुई तेज, पिछले 24 घंटे में मिले 3169 नए मरीज, तीन की मौत...संक्रमण दर पहुंची 27 प्रतिशत के करीब

Sat, 22 Jan 2022 12:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 12:13 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। हजारों की संख्या में नए पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। पिछले 4 घंटे में 3169 नए मरीज मिले हैं। इतना ही नहीं  तीन मरीजों की मौत भी हुई है जो चिंता बढ़ा रही है। संक्रमण दर 27 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Indore Corona Update: Corona speeded up, 3169 new patients found in last 24 hours, three died... infection rate reached close to 27 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। हजारों की संख्या में नए पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। पिछले 4 घंटे में 3169 नए मरीज मिले हैं। इतना ही नहीं  तीन मरीजों की मौत भी हुई है जो चिंता बढ़ा रही है। संक्रमण दर 27 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार गया था, जिसके बाद तीन हजार से कम हुआ था लेकिन शुक्रवार रात को जारी बुलेटिन में 3169 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 11 हजार 785 सैंपलों की जांच में ये मरीज मिले हैं। संक्रमण की दर 26.89 हो चुकी है। इस लिहाज से देखा जाए तो यह 27 फीसदी के करीब है। अस्पतालों में उपचाररत मरीजों की संख्या 20340 हो गई है। इसके अलावा तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है जिनमें दो पुरुष और एक 20 वर्षीय युवती है। पुरुषों की उम्र 50 व 70 वर्ष थी। इनको दूसरी बीमारियां भी थी। मृतकों में दो का इलाज एमटीआरबी अस्पताल में चल रहा था जबकि एक मरीज गोकुलदास अस्पताल में भर्ती था। इन तीन मौतों के बाद अब इंदौर में कोरोना से अब तक 1403 मौते हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान लिया सैंपल तो निकली पॉजिटिव
कोरोना की तीसरी लहर को अब तक लोग हल्के में ले रहे थे और जनसामान्य के बीच चर्चा भी थी कि यह सबको होकर चला जाएगा लेकिन तीन मौतों के बाद अब डर बढ़ने लगा है। इसके पहले 25 जून 2021 को एक साथ पांच लोगों की मौत हुई थी। 20 वर्षीय जिस युवती की मौत हुई है उसमें ये बात सामने आई है कि युवती ने जहर खा लिया था जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया था। उपचार के दौरान ही उसका सैंपल लिया तो कोरोना पॉजिटिव निकली। शेष दो लोगों में एक को थैलेसीमिया बीमारी थी तो दूसरा मधुमेह से पीड़ित था। हालांकि मौतों के बाद लोगों में थोड़ा डर बढ़ा है और अब आने वाले दिनों की चिंता सताने लगी है क्योंकि फरवरी माह में कोरोना के पीक पर रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed