फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Corona's effect on flights, Indigo Airlines canceled 16 flights, passengers are facing problems

इंदौर: उड़ानों पर कोरोना का असर, इंडिगो एयरलाइंस ने निरस्त की 16 उड़ानें, यात्रियों को हो रही परेशानी

Wed, 19 Jan 2022 02:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 02:36 PM IST
सार

कोरोना का असर उड़ानों पर नजर आने लगा है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे से उड़ानें लगातार निरस्त हो रही है। बुधवार को करीब 16 से ज्यादा उड़ानें निरस्त की गई। 

विज्ञापन
Indore: Corona's effect on flights, Indigo Airlines canceled 16 flights, passengers are facing problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना का असर अब उड़ानों पर नजर आने लगा है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें लगातार निरस्त हो रही है। बुधवार को करीब 16 से ज्यादा उड़ानें निरस्त की गई। इनमें अहमदाबाई, चेन्नई, सूरत, बैंगलुरु, दिल्ली, प्रयागराज और मुंबई की उड़ानें शामिल हैं। 
विज्ञापन


दरअसल कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है, जिसका असर उड़ानों पर पड़ रहा है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों की कमी के चलते एयरलाइंस द्वारा घाटे से बचने के लिए उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार यह सिलसिला चल रहा है। बुधवार को  इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से जाने और आने वाली अपनी 16 उड़ानों को निरस्त किया है। कहा जा रहा है आंकड़ा शाम तक बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को उड़ानें निरस्त की गई उनमें इंडिगो की सुबह से शाम के बीच आने और जाने वाली चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, सूरत, प्रयागराज, बैंगलुरु, दिल्ली और मुंबई की उड़ानें शामिल हैं। उड़ानों के निरस्त होने की जानकारी के अभाव में सुबह कई यात्री एयरपोर्ट पहुंचे। उड़ान निरस्त होने की जानकारी मिलने पर कई यात्रियों की एयरलाइंस स्टाफ के तीखी बहस भी हुई। एयरलाइंस ने यात्रियों को रीफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की हुई कि निरस्त उड़ानों में से ज्यादातर के लिए दिन में कोई दूसरी उड़ान भी नहीं थी, जिनमें यात्रियों को बैठाया जा सके। ऐसे में यात्रियों को दूसरे शहरों से होते हुए जाना होगा। इसमें समय और रुपये दोनों ज्यादा लगेंगे। इधर बीते दिनों से प्रमुख शहरों की उड़ाने निरस्त होने से यात्री परेशान हैं। उनको दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed