फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Corona is gaining momentum, 137 new patients found in 24 hours, 82-year-old elderly dead...active patients reach 550

इंदौर: कोरोना पकड़ रहा रफ्तार, 24 घंटों में मिले 137 नए मरीज, 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत...एक्टिव मरीज 550 तक पहुंचे

Tue, 04 Jan 2022 01:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 01:22 PM IST
सार

कोरोना ने इंदौर की चिंता बढ़ा दी है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 137 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन दिन में 327 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 550 तक हो गई है।

विज्ञापन
Indore: Corona is gaining momentum, 137 new patients found in 24 hours, 82-year-old elderly dead...active patients reach 550
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना ने इंदौर की चिंता बढ़ा दी है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 137 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन दिन में 327 मरीज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 550 तक हो गई है।
विज्ञापन


कोरोना के लिहाज से नए साल की शुरुआत इंदौर के लिए चिंताजनक रही है। संक्रमण की दर बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 137 नए मरीज तो मिले ही हैं, एक मौत भी दर्ज हुई है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उनकी उम्र 82 साल है। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके पहले दिसंबर माह में दो लोगों की मौत हुई थी। उनकी उम्र भी ज्यादा थी और कोरोना के साथ ही दूसरी बीमारियां थी। नए मरीजों के मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम पता लगा रही है कि किस क्षेत्र से हैं और उनकी कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री क्या है। अभी तक यह भी माना जा रहा है कि मरीज एक परिवार की हो सकते हैं क्योंकि बीते दिनों के आंकड़ों में यह बात सामने आई थी कि एक परिवार और नजदीकी रिश्तेदार ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


मप्र के गृह मंत्री ने भी जताई चिंता
जो नए मरीज मिले हैं उनके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर स्थिति देखेगी। होम आइसोलेशन की व्यवस्था होने पर उनको होम आइसोलेट किया जाएगा। इंदौर एसडीएम की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वे मां के साथ वाराणसी और दिल्ली गए थे। वहां से लौटकर इंदौर में हल्का बुखार होने पर जांच करवाई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनको होम आइसोलेट किया है। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में बढ़ रहे कोरोना मरीजों पर चिंता जाहिर की है। मिश्रा ने कहा कि इंदौर के कुल नए केस में डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50-50 प्रतिशत केस हैं।  वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1029 हैं। कोरोना संक्रमण की दर 0.53% और रिकवरी रेट 98.60% है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed