{"_id":"620a34cd46c39f313f0c3418","slug":"indore-congress-put-up-posters-uma-didi-giving-the-date-on-the-date-but-is-not-agitating-on-prohibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कांग्रेस ने लगाए पोस्टर...तारीख पर तारीख दे रहीं उमा दीदी, पर शराबबंदी पर आंदोलन नहीं कर रहीं..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कांग्रेस ने लगाए पोस्टर...तारीख पर तारीख दे रहीं उमा दीदी, पर शराबबंदी पर आंदोलन नहीं कर रहीं..
Mon, 14 Feb 2022 04:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:24 PM IST
सार
इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लगाकर उमा भारती को शराबबंदी अभियान की याद दिलाई है। कांग्रेस नेताओं ने उमा भारती से सवाल पूछा है कि वे आंदोलन की पक्की तारीख बता दें, कांग्रेस उनके साथ हैं। शराबबंदी को लेकर उमा भारती आंदोलन की बात कह चुकीं हैं।
विज्ञापन
इस तरह कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर उमा भारती को याद दिलाया शराबबंदी अभियान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार को घेरने वाली मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को कांग्रेस तारीख याद दिला रही है। कांग्रेस नेता उनसे सवाल कर रहे हैं कि वे पक्की तारीख बता दें, कांग्रेस उनके आंदोलन में साथ है। पोस्टर लगाकर कांग्रेसियों ने ये काम किया है।
दरअसल, भाजपा नेत्री उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर कई बार आक्रामक लहजे में अपनी बात रखी है। उनके बयानों से सरकार भी सकते में आ गई थी। समय-समय पर उन्होंने ये बयान दिए और एक बार तो खुद ही सड़कों पर उतरने का अल्टीमेटम तक दे दिया था लेकिन बाद में उनके सुर नरम पड़े थे। अब शराबबंदी के खिलाफ शुरू किए जाने वाले आंदोलन को लेकर कांग्रेसियों ने उमा भारती को उनकी बात याद दिलाई है। इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में दामिनी फिल्म के मशहूर डायलॉग तारीख पर तारीख का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उमा भारती ने घोषण की थी कि वे शराबबंदी के खिलाफ लट्ठ लेकर अंदोलन शुरू करेंगी, लेकिन उमा भारती की ये घोषणा सन्नी देओल के डायलॉग की तरह हो गई है। तारीख पर तारीख । उमा भारती को शराबबंदी के आंदोलन की याद दिलाने के लिए पोस्टर लगाए हैं। उमा भारती ने मध्यप्रदेश में शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की थी। इसके बाद उमा भारती ने अपने एक बयान में कहा था कि 14 फरवरी से शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन को शुरू करने की बात कही। अब कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने उमा भारती के बयान को टीआरपी बटोरने वाला बयान बताया है। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि उमा भारती शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगी तो इंदौर में कांग्रेस नेता उनके आंदोलन का समर्थन करेंगे लेकिन उमा भारती शराब ठेकेदारों से डर चुकीं हैं।