{"_id":"623c5f31ef1166068f47fd07","slug":"indore-congress-put-up-posters-bjp-s-bulldozer-government-broke-down-and-hit-the-people-with-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कांग्रेस ने लगाए पोस्टर, भाजपा की बुलडोजर सरकार टूट पड़ी जनता पर लेकर महंगाई की मार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कांग्रेस ने लगाए पोस्टर, भाजपा की बुलडोजर सरकार टूट पड़ी जनता पर लेकर महंगाई की मार...
Thu, 24 Mar 2022 05:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 05:38 PM IST
सार
इंदौर में कांग्रेस ने एक बार फिर पोस्टर लगाए हैं। इस बार पोस्टर लगाकर महंगाई का विरोध जताया है। भाजपा को घेरते हुए लिखा है कि यह है भाजपा का महंगाई बुलडोजर। पोस्टरों पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह के फोटो लगाए हैं।
विज्ञापन
इस तरह लगाए हैं कांग्रेस ने पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने पोस्टरों का सहारा अपनाया है। पिछले दिनों की तरह इस बार फिर कांग्रेस ने शहर में पोस्टर लगाए हैं। इस बार महंगाई को लेकर भाजपा को घेरा है। पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो बुलडोजर पर लगाए हैं। लिखा है कि भाजपा का महंगाई बुलडोजर।
दरअसल कांग्रेस नेताओं ने शहर के कुछ चौराहों पर महंगाई के विरोध में पोस्टर लगाकर भाजपा पर निशाना साधा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद बढ़ी हुई महंगाई को लेकर ये पोस्टर लगाए हैं। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता गिरीश जोशी के साथ गुरुवार को शहर के अलग-अलग चौराहों पर ये पोस्टर लगाए। भाजपा को घेरते हुए कहा कि आम जनता को भाजपा सरकार अपने महंगाई के बुलडोजर से दबा रही है। पांच राज्यों में चुनाव तक भाजपा सरकार द्वारा वोट के लिए महंगाई नहीं बढ़ाई गई पर चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बुलडोजर लेकर टूट पड़ी। चुनाव के बाद सरकार ने गैस सिलेंडर पर 50 और 25 रुपये प्रति लीटर थोक डीजल पर और 80 पैसे रोज पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा रही है। आम आदमी का आटा 22 रुपये किलो से बढ़कर 32 रुपये किलो हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह के फोटो पोस्टर पर चिपकाकर लिखा कि यह है भाजपा का महंगाई बुलडोजर। वाह री भाजपा की बुलडोजर सरकार टूट पड़ी जनता पर लेकर महंगाई की मार। गौरतलब है कि इसके पहले भी कांग्रेस नेता शहर में पोस्टर लगाकर भाजपा का विरोध कर चुके हैं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने से पहले भी कांग्रेस ने महंगाई बढ़ने की आशंका जताते हुए पोस्टर लगाए थे।