फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Congress MLA's Ayodhya Yatra started, 600 passengers of Ward 9 were dispatched in the first batch

इंदौर: कांग्रेस विधायक की अयोध्या यात्रा शुरू, पहले जत्थे में वार्ड 9 के 600 यात्रियों को किया रवाना

Sat, 18 Dec 2021 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 07:25 PM IST
सार

इंदौर के विधायक संजय शुक्ला ने शनिवार से अयोध्या यात्रा का शुभारंभ किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड 9  के यात्रियों को वे स्टेशन छोड़ने पहुंचे और विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र राममय हो गया।
 

विज्ञापन
Indore: Congress MLA's Ayodhya Yatra started, 600 passengers of Ward 9 were dispatched in the first batch
विधायक संजय शुक्ला ने यात्रियों को स्टेशन पर विदाई दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विधायक संजय शुक्ला ने शनिवार से अयोध्या यात्रा का शुभारंभ किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड 9  के यात्रियों को वे स्टेशन छोड़ने पहुंचे और विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र राममय हो गया।
विज्ञापन


महेश गार्ड लाइंस स्थित जीवन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह 11 बजे अयोध्या यात्रा पर जाने वाले 600 नागरिक एकत्र हो गए थे। इन नागरिकों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। अभिषेक के लिए इन सभी नागरिकों को क्षेत्र की पार्षद अनीता सर्वेश तिवारी ने पूजन सामग्री दी। अभिषेक पूरा होने के दौरान विधायक शुक्ला वहां पहुँचे। यात्रियों को अयोध्या यात्रा पर विदा करने के लिए शोभा यात्रा आरंभ हुई।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित अन्य ने स्वागत किया और विदाई दी। शोभायात्रा के दौरान सभी यात्रियों को बस में बैठाया गया। शोभायात्रा मार्ग की सजावट की गई। क्षेत्र की सड़कों पर रामरज बिछी हुई थी। स्वागत मंच से फूल वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। विधायक संजय शुक्ला ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभी यात्रियों से एक-एक कर मुलाकात की। इसके बाद शोभायात्रा के रूप में सभी यात्रियों को साथ में लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ढोल-ढमाके के साथ इन यात्रियों को रेल में बैठाया गया। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए एक साथ 600 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed