फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Congress leaders distributed dustbins with posters of Javed Habib, wrote- I should darken my face on Indian culture...

इंदौर: कांग्रेस नेताओं ने बांटे जावेद हबीब के पोस्टर लगे डस्टबिन, लिखा- मैं भारतीय संस्कृति पर कलंक मेरा मुंह काला करें...

Mon, 10 Jan 2022 02:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 02:05 PM IST
सार

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक भाजपा से जुड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे थे लेकिन अब कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है। सोमवार को कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में विरोध किया।

विज्ञापन
Indore: Congress leaders distributed dustbins with posters of Javed Habib, wrote- I should darken my face on Indian culture...
इस तरह जावेद हबीब के पोस्टर लगाकर बांटे डस्टबिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक भाजपा से जुड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे थे लेकिन अब कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है। सोमवार को कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में विरोध किया।
विज्ञापन


दरअसल जावेद हबीब के मामले में अब कांग्रेस ने विरोध शुरू किया है। सोमवार सुबह कांग्रेस नेता शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे। यहां ऐसे डस्टबिन बांटे जिन पर जावेद हबीब के पोस्टर लगे थे। ये डस्टबिन जनता के बीच जाकर बांटे। जो पोस्टर बांटे उस पर जावेद हबीब के फोटो के साथ लिखा मैं भारतीय संस्कृति पर कलंक हूं। मैं जावेद हबीब हूं। मेरा मुंह काला करें। कलंकित जावेद हबीब। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने जावेद हबीब को भाजपा से निकलने की मांग भी की। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, पूर्व प्रवक्ता गिरीश जोशी, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव इन डस्टबिनों को लेकर शहर की सिंधी कॉलोनी, बैराठी कॉलोनी इलाके में पहुंचे और जावेद हबीब के पोस्टर लगे 50 डस्टबिन महिलाओं और लोगों को बांटे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जावेद हबीब का ऐसा कृत्य अत्यंत निंदनीय है। हिंदू धर्म मैं सिर में ईश्वर का वास होता है। हिंदू महिलाएं अपने सर पर सिंदूर लगाती है। ये सबसे पवित्र स्थान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक आकाश विजयवर्गीय की 48 घंटे की चेतावनी के बाद भी इंदौर में पार्लर चल रहे हैं। विधायक भी झूठी वाहवाही न लूटें और हबीब को पार्टी से निकालने के लिए आंदोलन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed