फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Collector admitted - 50 percent delta is running now, remaining Omicron... if this situation continues, restrictions may be imposed...

Indore News: कलेक्टर ने माना- अभी 50 प्रतिशत डेल्टा चल रहा, शेष ओमिक्रॉन... यही स्थिति रही तो लग सकती हैं पाबंदियां

Mon, 03 Jan 2022 04:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 04:02 PM IST
सार

आने वाले दिनों में इंदौर में पाबंदियां बढ़ सकती हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है। कलेक्टर ने इसके संकेत दिए हैं। यह भी कहा है कि कुछ लैब की स्क्रीनिंग में 50 से 60 प्रतिशत डेल्टा और बाकी ओमिक्रॉन आ रहा है।

विज्ञापन
Indore: Collector admitted - 50 percent delta is running now, remaining Omicron... if this situation continues, restrictions may be imposed...
कलेक्टर मनीष सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आने वाले दिनों में इंदौर में पाबंदियां बढ़ सकती हैं। जिस तरह से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। यह भी कहा है कि कुछ लैब की स्क्रीनिंग में 50 से 60 प्रतिशत डेल्टा और बाकी ओमिक्रॉन आ रहा है। यह वही डेल्टा है जो दूसरी लहर में घातक सिद्ध हुआ था। इसलिए सतर्कता की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि कोरोना के केस रोज बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि कुछ लैब की स्क्रीनिंग में 50 से 60 प्रतिशत डेल्टा और बाकी ओमिक्रॉन सामने आ रहा है। इसलिए बहुत ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि यह वही डेल्टा है जिसने दूसरी लहर में सबको हैरत में डाल दिया था। इसमें ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जो लोग ये सोच रहे हैं कि ओमिक्रॉन ज्यादा घातक नहीं है उनसे भी यही कहना चाहता हूं कि किसी तरह की गफलत में न रहें। ओमिक्रॉन हो या डेल्टा दोनों में ही सतर्कता की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। अभी 50 प्रतिशत डेल्टा ही चल रहा है। ओमिक्रॉन में क्या कांप्लीकेशन होंगे ये आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन डेल्टा कितना घातक है ये हम सब देख चुके हैं। इसमें सांस संबंधी परेशानी होती है। फेफड़े, हार्ट की समस्या होती है। 
विज्ञापन


शादी-पार्टी, बड़े आयोजन पर लग सकती है पाबंदी
कलेक्टर ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि इंदौर में यही स्थिति रही तो आने वाले समय में पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल तो कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से चर्चा के बाद जो बातें सामने आएंगी उनका प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा। कलेक्टर सिंह ने कहा है कि भीड़ में न जाएं। बड़े आयोजन न करें। शादी-पार्टी में खुद ही पाबंदी लगाएं। जिस तरह से कोरोना बढ़ रहा है वह खतरनाक है। इसके चलते माना जा रहा है कि स्थिति यही रही तो आने वाले समय में शादियों में भी सीमा तय की जा सकती है। बड़े आयोजनों व रैलियों पर प्रतिबंध लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बढ़ रही है प्रशासन की चिंता
दरअसल कलेक्टर मनीष सिंह को यह सब इसलिए कहना पड़ा है, क्योंकि इस साल की शुरुआत चिंताजनक हुई है। कोरोना के लिहाज से संकेत ठीक नहीं हैं। तीन दिन में ही ढाई सौ मरीज मिल चुके हैं। नौ मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या चार सौ के पार हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। इंदौर में एक या दो नहीं बल्कि लगभग सभी क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। प्रशासन आने वाले दिनों की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी में जुट गया है और कोविड केयर सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट्स शुरू करने की भी तैयारी है ताकि पिछली बार जैसा हाहाकार मचा था वैसा इस बार न हो। थोड़ी राहत बस इस बात की है कि इस बार कोई भी मरीज गंभीर लक्षण वाला नहीं है। सभी सामान्य हैं और ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन डेल्टा और ओमिक्रॉन कितना घातक हो सकता है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है इसलिए पूरी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed