फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Clean city Indore now tops in Jal Jeevan Mission, providing tap connections to more than nine and a half lakh families

इंदौर की एक और उपलब्धि: शहर अब जल जीवन मिशन में भी अव्वल, साढ़े नौ लाख परिवारों को उपलब्ध करवाए नल कनेक्शन

Sun, 27 Mar 2022 01:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 01:07 PM IST
सार

उपलब्धियों का शहर इंदौर अब जल जीवन मिशन में भी मप्र में अव्वल आया है। मिशन के तहत ग्रामीणों के घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाने हैं। इंदौर संभाग में मिशन के तहत 9 लाख 67 हजार ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाए हैं। 

विज्ञापन
Indore: Clean city Indore now tops in Jal Jeevan Mission, providing tap connections to more than nine and a half lakh families
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छ्ता में पूरे देश मे नंबर रहने वाले इंदौर ने एक और उपलब्धि पाई है। जल जीवन मिशन में इंदौर प्रदेश में अव्वल आया है। इस मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए काम किए जा रहे हैं।  इंदौर संभाग में मिशन के तहत 9 लाख 67 हजार ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन में प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए जल संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन में इंदौर जिले की 387, धार 412, झाबुआ 425, बड़वानी 265, अलीराजपुर 114, खरगोन 380, खंडवा 313 तथा बुरहानपुर जिले की 83 जल संरचनाएं शामिल हैं। इन जिलों के लिए नवीन योजनाओं के साथ ही विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधो-संरचनाओं को नए सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अंतर्गत भी कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की ग्रामीण आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान न हो, इसके लिए मिशन में तेजी से कार्य जारी हैं। जहां जल-स्रोत हैं, वहां उनका समुचित उपयोग कर और जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्रोत नहीं हैं, वहां नए स्रो निर्मित कर ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जाएगा। यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इंदौर संभाग के सभी आठों जिलों में अब तक 2671 करोड़ 69 लाख 32 हजार रुपये लागत की 2379 जल प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है। विभाग के मैदानी अमले द्वारा मिशन के मापदंडों के अनुसार ही नवीन और रेट्रोफिटिंग के रूप में स्वीकृत सभी जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य सतत रूप से किया जा रहा हैं। इंदौर संभाग भौतिक प्रगति में अब तक प्रदेश में अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed