{"_id":"6241af8a711cff76a7232786","slug":"indore-city-got-national-water-award-got-first-place-in-west-zone-president-will-honor-indore-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: शहर को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, पश्चिम जोन में पाया पहला स्थान, राष्ट्रपति करेंगे इंदौर जिले को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: शहर को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, पश्चिम जोन में पाया पहला स्थान, राष्ट्रपति करेंगे इंदौर जिले को सम्मानित
Mon, 28 Mar 2022 06:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 06:22 PM IST
सार
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और उपलब्धि मिली है। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच बार देश के सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुए इंदौर के खाते में एक और उपलब्धि अर्जित हुई है। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सेंट्रल ग्राउंडवाटर टीम द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए जिले का सर्वे किया गया था। इसमें कई मापदंडों पर इंदौर खरा उतरा। जल संरक्षण, वॉटर रीसाइक्लिंग, सीवरेज प्रणाली प्रबंधन आदि घटको का टीम द्वारा अवलोकन किया गया। सर्वे के दौरान टीम ने इंदौर नगर निगम द्वारा सभी सीवरेज प्लांट की टेपिंग,आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्ठ मल-जल को उपचार के बाद ही पयार्वरण में छोड़े जाने,वेस्ट-वॉटर का पुन: उपयोग आदि गतिविधियों की प्रशंसा की। सर्वे में पाया गया कि इंदौर में 16 हजार प्राइवेट प्रतिष्ठानों में रूफटॉप वाटर रिचार्जिंग यूनिट्स लगाए जा चुके हैं। इसी तरह 1500 शासकीय कार्यालयों में भी वॉटर रिचार्जिंग यूनिट्स लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेत तालाब, चेक डैम निर्माण एवं जल संरक्षण उपायों से आया पानी के स्तर में बदलाव का भी आकलन किया गया। कलेक्टर ने बताया कि 29 मार्च को इंदौर की ओर से सांसद शंकर लालवानी राष्ट्रीय जल पुरस्कार को ग्रहण करेंगे।