फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Car overturned after hitting a farmer going by bicycle, farmer died

Indore News: साइकिल से जा रहे किसान को टक्कर मारकर पलटी कार, किसान की मौत

Sun, 26 Dec 2021 06:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 06:59 PM IST
सार

तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे किसान को टक्कर दी। टक्कर मारने के बाद कार भी असंतुलित हो गई और तीन पलटी खाई। हादसे में साइकिल सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार युवक भी घायल हुए।

विज्ञापन
Indore: Car overturned after hitting a farmer going by bicycle, farmer died
इस तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे किसान को टक्कर दी। टक्कर मारने के बाद कार भी असंतुलित हो गई और तीन पलटी खाई। हादसे में साइकिल सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार युवक भी घायल हुए।
विज्ञापन


चंदन नगर थाना पुलिस ने बताया कि नावदा पंथ निवासी किसान निलेश पिता गिरधारीलाल चौधरी (35) रोज सुबह साइकिल चलाते थे। स्वस्थ रहने की इच्छा के चलते वे घर से साइकिल से निकलते और कुछ किमी के बाद लौट आते थे। रविवार सुबह भी रोज की तरह  वे साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से जा रही कार एमपी 09 डब्ल्यूजी 1416 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से निलेश साइकिल सहित नीचे गिरे और उनको गंभीर चोट आई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद कार चालक भी नियंत्रण नहीं रख पाया और कार दो-तीन पलटी खा गई। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हुई और कार सवार लोग घायल हुए। कार के नंबरों के आधार पर पुलिस ने पता किया तो वह आस्था जाट निवासी वंदना नगर वसुंधरा कॉम्प्लेक्स के नाम से आरटीओ में रजिस्टर्ड निकली। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार में कौन कौन था उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed