{"_id":"61fa907f2951fd208546f51d","slug":"indore-bhakt-sadan-will-be-built-in-khajrana-ganesh-temple-devotees-coming-from-far-away-will-get-benefit-temple-management-committee-will-build-sanskrit-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में बनेगा भक्त सदन, दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, मंदिर प्रबंध समिति करेगी संस्कृत विद्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में बनेगा भक्त सदन, दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, मंदिर प्रबंध समिति करेगी संस्कृत विद्यालय का निर्माण
Wed, 02 Feb 2022 07:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:39 PM IST
सार
शिर्डी के साईं मंदिर की तर्ज पर अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम होंगे। यहां भक्त सदन बनाया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस पर निर्णय हुआ है। अन्य कई अहम निर्णय भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में अब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम भी रहेंगे। दूसरे जिलों और दूरस्थ गांवों से आने वाले लोग यहां रूक सकेंगे। मंदिर परिसर में प्रशासनिक कार्यालय के पास में खाली जमीन पर भक्त सदन बनाने के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। 3 मंजिला इस भवन के निर्माण के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा डिजाइन पहले से ही तैयार कर ली गई है। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मंदिर परिसर में हुई बैठक में भक्त सदन के निर्माण के लिए कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन और नगर निगम भी यही चाहता है कि मंदिर परिसर में भक्त सदन बन जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रय के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। भक्त सदन निर्माण के लिए दानदाताओं से सहयोग लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन द्वारा दानदाताओं से भी अपील की गई है कि आगे आकर ज्यादा से ज्यादा दान दें, ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। प्रयास यही है कि जल्द से जल्द निर्माण की नींव डाल दी जाए और साल पूरा होते-होते तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो जाए। इस संबंध में बुधवार को मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें इस बात पर मुहर लग गई कि मंदिर के पास भक्त सदन बनाया जाएगा। यह निर्णय़ भी हुआ कि मंदिर प्रबंध समिति संस्कृत विद्यालय का निर्माण करेगी। खजराना गणेश मंदिर परिसर में प्रवचन हॉल भी बनेगा। वंश परंपरा के पुजारी ही गर्भगृह में पूजन कर सकेंगे। मंदिर के पुजारियों के लिए आचरण संहिता लागू की जाएगी। इस तरह के अन्य निर्णय भी प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए।